होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ITV नेटवर्क ने अजय शर्मा को किया नियुक्त, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
iTV नेटवर्क ने अजय शर्मा को किया नियुक्त, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
इससे पहले अजय शर्मा ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ के साथ जुड़े हुए थे, जहां पर वह नेटवर्क चैनल्स के नेशनल हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के अनुसार, नेटवर्क ने अजय शर्मा को प्रेजिडेंट (प्रिंट और डिजिटल सेल्स, गवर्नमेंट वर्टिकल्स) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह पूरे नेटवर्क के लिए सरकारी वर्टिकल के डिजिटल और प्रिंट रेवेन्यू को और मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
इससे पहले अजय शर्मा ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) के साथ जुड़े हुए थे, जहां पर वह नेटवर्क चैनल्स के नेशनल हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
दो दशक से ज्यादा के अपने करियर में अजय शर्मा ‘न्यूज नेशन’, ‘स्टार न्यूज’, ‘एबीपी न्यूज’, ‘इंडिया टीवी’, ‘द पॉयनियर’ और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रमुख पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। अजय को सरकार, कॉर्पोरेट और रिटेल सेल्स में चैनल विकास के प्रबंधन में महारत हासिल है।
अजय शर्मा की नियुक्ति के बारे में ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा का कहना है, ‘अजय की नियुक्ति को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं। आईटीवी नेटवर्क काफी मजबूत ब्रैंड है। अपनी प्रतिभाशाली टीम के साथ यह बदलते मीडिया परिदृश्य में कदमताल मिलाकर आगे बढ़ रहा है। परिवर्तनकारी बदलाव लाने में अजय काफी मजबूत लीडर हैं, जिनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। वह तमाम प्रमुख संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं और उन्हें मीडिया इंडस्ट्री की गहरी समझ है।’
वहीं, अपनी नियुक्ति के बारे में अजय शर्मा का कहना है, ‘ आईटीवी नेटवर्क से जुड़कर मैं काफी रोमांचित हूं। अपने व्युअर्स को उच्च-गुणवत्ता वाली न्यूज और इंफॉर्मेशन प्रदान करने के लिए नेटवर्क की अपनी उत्कृष्ट प्रतिष्ठा है। मैं इसे और ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।’
टैग्स आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा अजय शर्मा अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग