होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आईटीवी नेटवर्क’ ने चेतन भारद्वाज को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी

‘आईटीवी नेटवर्क’ ने चेतन भारद्वाज को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी

चेतन भारद्वाज को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का काफी अनुभव है। पूर्व में वह ‘एबीपी न्यूज’, ‘जी न्यूज’ और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) ने चेतन भारद्वाज को वाइस प्रेजिडेंट (डिजाइन) के पद पर नियुक्त किया है।

चेतन भारद्वाज को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का काफी अनुभव है। पूर्व में वह ‘एबीपी न्यूज’, ‘जी न्यूज’ और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें UI/UX डिजाइन में गहरी विशेषज्ञता है। कंपनी के अनुसार, चेतन भारद्वाज की रचनात्मक प्रतिभा नेटवर्क की डिजिटल मौजूदगी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

चेतन भारद्वाज की नियुक्ति को लेकर ‘आईटीवी नेटवर्क’ के चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CPTO) अक्षांश यादव का कहना है, ‘चेतन का विविध अनुभव और उनकी रचनात्मक दृष्टि हमारी टीम को और सशक्त बनाएगी। उनकी विशेषज्ञता डिजिटल ग्रोथ स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाने में सहायक होगी, जिससे हम मीडिया इंडस्ट्री में नवाचार के अग्रणी बने रह सकें।’

वहीं, ‘आईटीवी नेटवर्क’ के सीईओ अभय ओझा का इस बारे में कहना है, ‘यह नियुक्ति नेटवर्क को एक बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदलने की हमारी महत्वाकांक्षी योजनाओं को दर्शाती है। चेतन भारद्वाज की डिजिटल विशेषज्ञता हमारे डिजिटल भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगी। यह हमारी उस रणनीति के अनुरूप है, जिसके तहत हम अत्याधुनिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपनी पहुंच और एंगेजमेंट बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

15 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

29 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

29 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

52 minutes ago