होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, पत्रकारों के खिलाफ कानूनी दांवपेंचों पर क्या बोले पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे

जानें, पत्रकारों के खिलाफ कानूनी दांवपेंचों पर क्या बोले पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे

पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे का कहना है कि किसी भी मामले पर अपनाा नजरिया पेश करना हर पत्रकार का हक है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे का कहना है कि किसी भी मामले पर अपना नजरिया पेश करना हर पत्रकार का हक है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब हर किसी को अपना नजरिया रखने का हक है, फिर चाहे वह किसी को पसंद आए या नापसंद। उनका कहना है कि किसी खबर के खिलाफ कानूनी दांवपेच का इस्तेमाल करना, कानून का गलत इस्तेमाल करना है। पत्रकारों पर धारा 295ए लगाकर पत्रकारों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। देश में यदि कहीं कुछ गड़बड़ (Fault Lines) हैं तो लोगों का हक बनता है कि वह उस पर अपना कमेंट कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आजकल नया ट्रेंड शुरू हो रहा है कि यदि पत्रकार किसी के खिलाफ कवर करे अथवा किसी राजनीतिक दल की विचारधारा की आलोचना करे तो उन्हें आपराधिक मामलों में उलझाओ। साल्वे का कहना था, ‘जो मैंने न्यूज क्लिप देखी है, यदि उसके आधार पर जम्मू से जुड़े एक मामले में ‘जी न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, तो मेरी नजर में वह कानून के दुरुपयोग के साथ-साथ बोलने की आजादी का जो मौलिक अधिकार मिला है, उसका भी दुरुपयोग है।’ 

गौरतलब है कि वरिष्ठ टीवी पत्रकार व जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी के खिलाफ हाल ही में केरल में गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस बात की जानकारी खुद सुधीर चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।

अपने जवाब में सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘सच की रिपोर्टिंग करने के लिए ये रहा मेरा पुलित्जर पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र साझा कर रहा हूं। मेरे खिलाफ केरल पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। असुविधाजनक तथ्यों को उजागर करने का है ये है पुरस्कार। मीडिया के लिए यह एक स्पष्ट संदेश है कि यदि आप धर्मनिरपेक्षता के दशकों पुराने छद्म और छल को सामने रखेंगे तो आप सलाखों के पीछे होंगे।

वहीं, एक अन्य ट्वीट में सुधीर चौधरी ने लिखा, ‘केरल पुलिस ने मेरे खिलाफ गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोप लगाया है कि DNA में #ZameenJihad का मुद्दा उठाकर मैंने मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। मेरा सवाल: क्या भारत में जिहाद का मुद्दा उठाना गुनाह है? जिहाद का नाम लिया तो जेल में डाल देंगे?’

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ यह कार्रवाई  मार्च में ब्रॉडकॉस्ट हुए DNA प्रोग्राम के कारण की गई है। सुधीर चौधरी ने 11 मार्च को अपने प्राइमटाइम कार्यक्रम ‘डीएनए’ (DNA) में चौंकाने वाला खुलासा किया था कि कैसे हमारे देश में लव जेहाद की तरह जमीन जेहाद भी हो रहा है। उन्होंने बताया था कि जम्मू-कश्मीर ही वह राज्य है, जहां पिछले 17 वर्षो के दौरान इस घोटाले को अंजाम दिया गया। यहां ‘रोशनी एक्ट’ नाम के एक कानून के तहत सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को ही जमीन का असली मालिक बना दिया गया।  
हालांकि उनके इसी खुलासे के बाद देश के वरिष्ठ पत्रकारों, कलाकारों और बुद्धजीवियों ने उन पर सवाल उठाए थे।


टैग्स जी न्यूज सुधीर चौधरी हरीश साल्वे पूर्व सॉलिसिटर जनरल
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

23 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago