होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शेयरधारकों को अच्छा मुनाफा दिलाना मेरी सतत कोशिश रहेगी: डॉ. सुभाष चंद्रा
शेयरधारकों को अच्छा मुनाफा दिलाना मेरी सतत कोशिश रहेगी: डॉ. सुभाष चंद्रा
डॉ. सुभाष चंद्रा ने जी-सोनी मर्जर विफल रहने के कारण निवेशकों को हुए नुकसान को भी स्पष्ट रूप से स्वीकार किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
ZEEL (जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड) के चेयरमैन एमेरिटस (Chairman Emeritus) डॉ. सुभाष चंद्रा ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया है कि कंपनी भविष्य में सभी निवेशकों को अच्छे मुनाफे दिलाने की पूरी कोशिश करेगी।
डॉ. सुभाष चंद्रा ने जी-सोनी मर्जर विफल रहने के कारण निवेशकों को हुए नुकसान को भी स्पष्ट रूप से स्वीकार किया। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों को छोड़कर जी ने हमेशा अपने शेयरधारकों को मुनाफा दिया है और आगे भी यह मेरी सतत कोशिश रहेगी कि मेरे शेयरधारकों को अच्छा रिटर्न मिले।"
बीते कुछ वर्षों को छोड़ दें तो ज़ी ने हमेशा अपने शेयरधारकों को लाभ पहुँचाया है, और मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में भी मेरे शेयरधारक अच्छा मुनाफ़ा कमाएँ।
— Subhash Chandra (@subhashchandra) July 5, 2025
#ZeeGroup #ZEEL #SubhashChandra #StockMarket pic.twitter.com/Y9qlo4ktJC
इस बीच कंपनी की एक अन्य अहम घोषणा सामने आई है। ZEEL ने अपनी पूर्व घोषित असाधारण आम बैठक (EGM) की सूचना में एक संशोधन पत्र (corrigendum) जारी किया है, जिसमें 10 जुलाई 2025 को शेयरधारकों की मंजूरी के लिए प्रस्तावित कन्वर्टिबल वारंट के वरीय निर्गम (preferential issue) से जुड़ी प्रमुख बातों को स्पष्ट किया गया है।
3 जुलाई, गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में ZEEL ने कहा कि यह संशोधन पत्र नियामक संस्थाओं द्वारा मांगी गई अतिरिक्त जानकारियों और बदलावों को लेकर तैयार किया गया है। अब यह 16 जून 2025 को जारी मूल EGM नोटिस का अभिन्न हिस्सा माना जाएगा।
टैग्स