होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘JioStar’ में यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे ईशान चटर्जी
‘JioStar’ में यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे ईशान चटर्जी
यह भूमिका चटर्जी की बिजनेस हेड, स्पोर्ट्स रेवेन्यू, एसएमबी और क्रिएटर की भूमिका के अतिरिक्त होगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
‘जियोस्टार’ (JioStar) में संजोग गुप्ता के सीईओ (स्पोर्ट्स एंड लाइव एक्सपीरियंसेज) के पद से हटने के बाद ईशान चटर्जी अतिरिक्त रूप से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके साथ ही ईशान चटर्जी पूर्व की तरह इस नए रिलायंस-डिज्नी संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर) में बिजनेस हेड, स्पोर्ट्स रेवेन्यू, एसएमबी और क्रिएटर की भूमिका निभाते रहेंगे।
ईशान चटर्जी इससे पहले 'जियो सिनेमा' (JioCinema) के चीफ बिजनेस ऑफिसर के रूप में जुड़े थे। ईशान को दो दशकों से भी ज्यादा का अनुभव है।
इनमें से करीब 13 साल उन्होंने गूगल (Google) में बिताए हैं। इसके अलावा, उन्होंने McKinsey और हिन्दुस्तान यूनिलीवर में भी काम किया है।
टैग्स