होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतने का मौका, दी जाएगी 1 लाख की राशि
पत्रकारों के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतने का मौका, दी जाएगी 1 लाख की राशि
इन अवॉर्ड्स के तहत प्रत्येक विजेता को एक लाख रुपए, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न दिया जाएगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार (दिवंगत) डॉ. स्वामीनाथन मंगलम की 55वीं जयंती पर इस साल 29 नवंबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता, कला-संस्कृति, साहित्य, रचनात्मक कार्य और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।
इस साल Excellence in journalism, Excellence in Science Reporting, Excellence and Creativity in Arts & Culture, Commitment in fightingand Exposing Medical mafia and Malpractices और Excellence in innovative social work के फील्ड में यह अवॉर्ड्स दिए जाएंगे।
डॉ. मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन (Dr. Mangalam Swaminathan Foundation) की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए पांच विजेताओं में से प्रत्येक को एक लाख रुपए, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। इन अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशंस 30 सितंबर तक किए जा सकते हैं।
विशेषज्ञों की एक कमेटी प्रत्येक कैटेगरी में प्राप्त होने वाले इन नॉमिनेशंस/एप्लीकेशंस की जांच करेगी और विजेताओं के नामों की घोषणा नवंबर के पहले हफ्ते तक कर दी जाएगी। ये अवॉर्ड्स 29 नवंबर को दिए जाएंगे। नॉमिनेशंस/एप्लीकेशंस 227, मालवा सिंह ब्लॉक, एशियाड विलेज, नई दिल्ली-110049 के पते पर निर्धारित अवधि तक पहुंच जाने चाहिए।
बता दें कि डॉ. मंगलम की जयंती के मौके पर 29 नवंबर 2018 को इस फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। उस दौरान हर साल एक-एक लाख रुपए के चार अवॉर्ड्स देने की घोषणा की गई थी। ये अवॉर्ड्स चार कैटेगरी में दिए जाने थे। इस बारे में https://www.msfoundation.in/ के अलावा यहां क्लिक कर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
टैग्स डॉ. मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन पत्रकारिता अवॉर्ड