होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEEL में 7.8% हिस्सेदारी बेचेगी Invesco

ZEEL में 7.8% हिस्सेदारी बेचेगी Invesco

कंपनी बोर्ड को लेकर लंबे समय तक चले विवादों के बाद इनवेस्को डिवेलपिंग मार्केट फंड्स ने जी एंटरटेरनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में अपनी हिस्‍सेदारी घटाने का फैसला किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

कंपनी बोर्ड को लेकर लंबे समय तक चले विवादों के बाद इनवेस्को डिवेलपिंग मार्केट फंड्स (Invesco Developing Market Funds) ने जी एंटरटेरनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises Ltd) में अपनी हिस्‍सेदारी घटाने का फैसला किया है। जी एंटरटेरनमेंट में इनवेस्को सबसे बड़ी हिस्‍सेदार कंपनी है।

निवेश कंपनी इनवेस्को ने बुधवार को कहा कि इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड सहित विकासशील बाजार में उसकी निवेश टीम द्वारा प्रबंधित तीन कोष जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) में 7.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे।

इनवेस्को ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री के बाद उसकी निवेश टीम द्वारा प्रबंधित तीन कोषों के पास जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के कम से कम 11 प्रतिशत शेयर रहेंगे।

इनवेस्को ने एक बयान में कहा कि यह फैसला निवेश टीम के इस विश्वास को दर्शाता है कि सोनी के साथ हुए सौदे में ZEEL के शेयरधारकों के लिए काफी संभावनाएं हैं। बयान में कहा गया कि तीनों कोष बुधवार को शेयर बेचने के लिए बुकबिल्ड लेनदेन शुरू कर रहे हैं।

बुकबिल्ड लेनदेन के तहत संस्थागत निवेशकों को शेयरों की संख्या और कीमत के साथ बोलियां जमा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

गौरतलब है कि इनवेस्को ने पिछले महीने कहा था कि वह जी-सोनी विलय सौदे का समर्थन करेगी और मैनेजिंग डायरेक्टर व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) पुनीत गोयनका और दो स्वतंत्र निदेशकों को हटाने के लिए ZEEL की एक्‍स्‍ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने के मांग को आगे नहीं बढ़ाएगी।

टैग्स कंपनी इनवेस्को डिवेलपिंग मार्केट फंड्स जी एंटरटेरनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है