होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पीवी सिंधु ने राहुल कंवल को कैसे ‘दौड़ाया’, देखें यहां
पीवी सिंधु ने राहुल कंवल को कैसे ‘दौड़ाया’, देखें यहां
राहुल कंवल अक्सर नोएडा से निकलकर कई शहरों में इंटरव्यू करने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
आपके सामने बैडमिंटन कोर्ट में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी हो तो आप कितने शॉट झेल सकते हैं? वो भी तब, जब आप दिन भर ब्रेकिंग न्यूज और डिबेट्स में फंसे रहते हों। न फिटनेस का ध्यान रख पाते हों और न ही रेगुलर प्रैक्टिस कर पाते हों। लेकिन देश के मशहूर एंकर और एडिटोरियल डायरेक्टर जैसे जिम्मेदार पद पर काम रहे ये पत्रकार हाल ही में विश्व चैम्पियन बनीं बैडमिंटन सनसनी पीवी सिंधु के साथ कोर्ट में उतरे तो पूरे 10 शॉट झेल गए, लेकिन 11वें शॉट में लाइन और लेंथ गड़ब़ड़ा गई।
ये जनाब हैं राहुल कंवल। आजतक, इंडिया टुडे, तेज और दिल्ली आजतक चैनल्स के एडिटोरियल डायरेक्टर। चारों चैनल्स के इनपुट की पूरी जिम्मेदारी होने के बावजूद राहुल कंवल अक्सर नोएडा से निकलकर कई शहरों में इंटरव्यू करने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं और उनका फोकस रहता है कि सामान्य इंटरव्यू न किया जाए। तभी उन्होंने अखिलेश यादव के साथ उनके ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट पर साइकिल चलाते हुए इंटरव्यू किया था।
इसलिए पीवी सिंधु के साथ उन्होंने इंटरव्यू बैडमिंटन कोर्ट में ही करने का तय किया, लेकिन उससे पहले दो-दो हाथ करने का मूड बनाया। राहुल कंवल का खेल देखकर पता चला कि राहुल इतने भी कच्चे खिलाड़ी नहीं। वो मैदान में उतरे तो लगा था कि पहले दूसरे शॉट में ही लय बिगड़ जाएगी, वैसे भी सिंधु की लंबाई जितनी ज्यादा है, उतने ही तेज शॉट वो मारती हैं।
लेकिन राहुल कंवल ने एक के बाद एक सिंधु के 10 शॉट्स को अच्छे से खेला, ये अलग बात है कि सिंधु ने उन्हें पूरे कोर्ट में ‘दौड़ा’ डाला। लेकिन सिंधु के ग्यारवें शॉट पर राहुल की लय बिगड़ गई और वो शटल को साइड की बाउंड्री के पार मार बैठे। ऐसे में कुल 20 सेकंड सिंधु को पहले ही प्वॉइंट के लिए झेल गए राहुल कंवल। उसके बाद सिंधु ने उनको ये भी कहा, ‘वैल प्लेड’। खुद राहुल कंवल ने ये 30 सेकेंड का विडियो ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स के लिए शेयर किया है।
So what happens when a relatively unfit TV anchor goes up against a world champion badminton player @Pvsindhu1 A master class in picking up shuttles from across the court. Shock and awe. Here’s an excerpt from @IndiaToday #JabWeMet Please note: Making fun of me is not allowed. pic.twitter.com/nwbgYfbH2O
— Rahul Kanwal (@rahulkanwal) September 8, 2019
इसके साथ में उन्होंने इंटरव्यू का विडियो लिंक भी दिया है। 27 मिनट के इस इंटरव्यू में वो हाथ मे रैकेट लिए ही कोर्ट मे इंटरव्यू कर रहे हैं, बीच में सिंधु के कोच दूसरी साइड से खेलने लगते हैं और राहुल सिंधु के जोड़ीदार बन जाते हैं। इंटरव्यू तीन हिस्सों में है, वो सिंधु के जिम में भी एक हिस्सा शूट करते हैं और तीसरा हिस्सा वो उनके घर पर भी शूट करते हैं, जिसमें सिंधु हर एक मेडल के बारे में उन्हें बता रही हैं।
आप भी सिंधु के साथ राहुल का ये इंटरव्यू यहां देख सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स राहुल कंवल इंडिया टुडे इंटरव्यू पीवी सिंधु