होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘INS’ में बड़े फेरदबल की तैयारी, एम.वी. श्रेयम्स कुमार को मिल सकती है अब ये जिम्मेदारी
‘INS’ में बड़े फेरदबल की तैयारी, एम.वी. श्रेयम्स कुमार को मिल सकती है अब ये जिम्मेदारी
27 सितंबर को होनी है ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ की 85वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम), एम.वी. श्रेयम्स कुमार फिलहाल ‘INS’ में डिप्टी प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ (INS) की 85वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 27 सितंबर को होने जा रही है। बताया जाता है कि इस बैठक में एम.वी. श्रेयम्स कुमार को आगामी एक साल के कार्यकाल के लिए ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ का नया प्रेजिडेंट चुना जा सकता है। इस समय वह ‘आईएनएस’ में डिप्टी प्रेजिडेंट के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल राकेश शर्मा ‘आईएनएस’ में साल 2023-24 के लिए प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
बता दें कि वर्तमान में एम.वी. श्रेयम्स कुमार ‘मातृभूमि’ अखबार के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और पूर्व में जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2000 में उन्होंने ‘मातृभूमि’ अखबार के मार्केटिंग और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निदेशक का पद संभाला था। उन्होंने किंग्स लैंगले कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, लंदन से ‘पीजीडीबीए’ (PGDBA) किया है।
सूत्रों की मानें तो ‘आईएनएस’ की आगामी वार्षिक आम बैठक का एजेंडा प्रमुख रूप से वित्तीय और प्रशासनिक मुद्दों पर केंद्रित होगा। इस बैठक में ‘आईएनएस’ द्वारा 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के लिए वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड खाते, जिसमें बैलेंस शीट और लाभ-हानि विवरण शामिल हैं, को प्राप्त कर उन पर विचार किया जाएगा।
इस बैठक में M/s. खन्ना और अन्नधानम (M/s. Khanna & Annadhanam) को पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए वैधानिक ऑडिटर के रूप में पुनर्नियुक्त करने और उनका पारिश्रमिक तय करने पर चर्चा की जाएगी। यही नहीं, बैठक में कार्यकारी समिति यानी एग्जिक्यूटिव कमेटी के सदस्यों का चुनाव भी होगा।
टैग्स इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी प्रेजिडेंट एम.वी. श्रेयम्स कुमार एजीएम राकेश शर्मा वार्षिक आम सभा