होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गांधी मंडेला पीस अवॉर्ड से सम्मानित हुईं ये शख्सियतें

गांधी मंडेला पीस अवॉर्ड से सम्मानित हुईं ये शख्सियतें

Believe Foundation के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा और Dr. Ramanbhai Patel Foundation से जुड़ीं अभिनेत्री तरीन पटेल ने उठाया बीड़ा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दुनियाभर में शांति का संदेश फैलाने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला के प्रेरणादायी जीवन से लोगों को रूबरू कराने के लिए भारत में ‘बिलीव फाउंडेशन (Believe Foundation) के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा और दक्षिण अफ्रीका के डॉ. रमनभाई पटेल फाउंडेशन से जुड़ीं अभिनेत्री तरीन पटेल ने एक मंच पर आकर ‘गांधी मंडेला पीस इनिशिएटिव’ (Gandhi Mandela Peace Initiative) की शुरुआत की है।

‘गांधी मंडेला पीस इनिशिएटिव’ के पहले वर्ष में तीन कार्यक्रम रखे गए हैं। इसके तहत 11 जुलाई को नई दिल्ली के इंपीरियल होटल में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गजों के विचार जानने का मौका भी मिला। वहीं, 12 जुलाई को मुंबई में और 13 जुलाई को अहमदाबाद में इस पहल के तरह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत युवा, महिलाओं, पर्यावरण, कला और सिनेमा से जुड़े विषयों पर दिग्गजों के बीच पैनल चर्चा का आयोजन भी किया जाएगा।

इसके तहत धार्मिक नेता, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता ‘थिक न्हात हन’ (Thich Nhat Hanh) को गांधी मंडेला पीस अवॉर्ड (Gandhi Mandela Peace Medal) से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा सामाजिक और पयार्वरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन स्पेशल अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है।

इस पहल के तहत ‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) और कलिंग इंस्टीट्यूट और सोशल साइंसेज’ (KISS)  के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को सामाजिक प्रभाव के लिए, वरिष्ठ आईपीएस और उत्तर प्रदेश के डीजीपी (टेक्निकल) महेंद्र मोदी को पर्यावरण के लिए और उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के ‘एक्शन इंडिया’ (Action India) संस्था की शबाना खान, स्नेहा और सुमन को  युवा सामाजिक परिवर्तन के लिए ‘गांधी मंडेला अवॉर्ड 2019’  (Gandhi Mandela Award 2019) देने की घोषणा की गई।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान की अद्यक्षता में गठित एक जूरी ने एक विजेताओं का चयन किया। जूरी में उनके साथ फिल्म निर्माता सविता हीरेमठ, फिल्म अभिनेत्री तरीन पटेल, ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, लेखक भुवन लाल, और पत्रकार मनोहरन मोसेस शामिल थे।

कार्यक्रम से जुड़ी झलकियां आप यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा बिलीव फाउंडेशन तरीन पटेल गांधी मंडेला पीस इनिशिएटिव
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago