होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / E4m Influencer Of The Year Award ने फिर दी दस्तक, नॉमिनीज की लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

e4m Influencer of the Year Award ने फिर दी दस्तक, नॉमिनीज की लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

इस अवॉर्ड के तहत ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने बिजनेस अचीवमेंट के लिए नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर विकास को एक नए स्तर पर पहुंचाया और मीडिया इंडस्ट्री के मायने बदल दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मीडिया इंडस्ट्री को एक आकार देने और उस पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ग्रुप द्वारा हर साल दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर’ (exchange4media influencer of the year) अवॉर्ड ने फिर दस्तक दी है। जल्द ही एक समारोह में इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से उस हस्ती को सम्मानित किया जाएगा, जिसने अपने आइडिया अथवा कामों से इंडस्ट्री की दशा और दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस साल इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनीज की लिस्ट में ‘फेसबुक’ (Meta) इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन, ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी इंडिया’  और ‘स्टार इंडिया’ के कंट्री मैनेजर व प्रेजिडेंट के. माधवन, ‘अमेजॉन प्राइम वीडियो’ इंडिया के कंट्री हेड गौरव गांधी, ‘ग्रुपएम’ के सीईओ (साउथ एशिया) प्रशांत कुमार, ‘Rebel Foods‘ के को-फाउंडर और सीईओ जयदीप बर्मन, ‘डेंट्सू‘ की सीईओ (साउथ एशिया, मीडिया सर्विसेज) दिव्या करणी, ‘वायकॉम18‘ की सीईओ ज्योति देशपांडे, ‘iD Fresh Food‘ के को-फाउंडर और सीईओ पीसी मुस्तफा, ‘टाइम्स इंटरनेट‘ के वाइस चेयरमैन सत्यन गजवानी और ‘IMAC’ के चेयरमैन शिबाशिष सरकार शामिल हैं।

बता दें कि एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने ‘इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ साल 2016 में शुरू किया था। इस अवॉर्ड के तहत ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाता है, जो एक प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने बिजनेस अचीवमेंट के लिए नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर विकास को एक नए स्तर पर पहुंचाया और इंडस्ट्री के मायने बदल दिए।  

उस साल ‘वायकॉम 18’ (Viacom18) के तत्कालीन सीओओ राज नायक को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2017 में इस अवॉर्ड से ‘डब्ल्यूपीपी इंडिया’ (WPP India) के कंट्री मैनेजर सीवीएल श्रीनिवास को सम्मानित किया गया था। वर्ष 2018 में यह अवॉर्ड ‘डेलीहंट’ (Dailyhunt) के फाउंडर और सीईओ वीरेंद्र गुप्ता और इसके को-फाउंडर उमंग बेदी को दिया गया था। वर्ष 2019 में ‘गूगल इंडिया’ (Google India) के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, जबकि पिछले साल ‘इनमोबी और ग्लांस’(InMobi & Glance) के फाउंडर और सीईओ नवीन तिवारी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर इंफ्लुएंसर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago