होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स’ के निष्कर्ष से सरकार सहमत नहीं: सूचना-प्रसारण मंत्री

‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स’ के निष्कर्ष से सरकार सहमत नहीं: सूचना-प्रसारण मंत्री

‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स’ में भारत को 180 देशों में से 150वें स्थान पर रखा है, जिससे भारत की सरकार सहमत नहीं है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

फ्रांस स्थित मीडिया की दशा-दिशा पर नजर रखने वाले गैर-सरकारी संगठन ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स’ में भारत को 180 देशों में से 150वें स्थान पर रखा है, जिससे भारत की सरकार सहमत नहीं है। सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि वह ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स’ में ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ द्वारा निकाले गए निष्कर्ष से सहमत नहीं है।

सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स’ में ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ द्वारा निकाले गए निष्कर्ष से सहमत नहीं होने के कई कारण हैं। उन्होंने बताया कि इनमें बेहद छोटे नमूने लिया जाना, लोकतंत्र के मूलभूत तत्वों को बहुत ही कम महत्व दिया जाना या बिल्कुल महत्व न दिया जाना आदि शामिल हैं।

बता दें कि इस रैकिंग को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे और  आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से अलग-अलग सवाल पूछे थे, जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत निहित भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सूचना-प्रसारण मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की स्थापना प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 के तहत मुख्य रूप से प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखने और देश में समाचार पत्रों और समाचार एजेंसियों के मानकों में सुधार के लिए की गई है।

उन्होंने कहा कि पीसीआई प्रेस की स्वतंत्रता में कमी किए जाने के संबंध में 'प्रेस द्वारा' दर्ज कराई गई शिकायतों को देखती है। ठाकुर ने कहा कि पीसीआई को प्रेस की स्वतंत्रता और उसके उच्च मानकों की सुरक्षा से संबंधित अहम मुद्दों पर स्वत: संज्ञान लेने का भी अधिकार है।

पत्रकारों की गिरफ्तारी के बारे में खड़गे के सवाल के जवाब में सूचना-प्रसारण मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) पत्रकारों पर हमलों के बारे मे अलग से आंकड़े नहीं रखता।

बता दें कि मई में जारी ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स’ के अनुसार, 180 देशों की सूची में भारत की रैंकिंग पिछले साल के 142वें स्थान से गिरकर 150वें स्थान पर आ गई।

गौरतलब है कि पत्रकारों की सुरक्षा पर विशेष रूप से 20 अक्टूबर, 2017 को राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को एक एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून को सख्ती से लागू करने का अनुरोध किया गया था।


टैग्स मीडिया रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स पी चिदंबरम अनुराग ठाकुर केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री भारत में प्रेस की स्वतंत्रता
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago