होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IDMA: इन मीडिया एजेंसियों का रहा जलवा, देखें पूरी लिस्ट यहां

IDMA: इन मीडिया एजेंसियों का रहा जलवा, देखें पूरी लिस्ट यहां

मुंबई में 28 जून को आयोजित एक समारोह में दिए गए ये अवॉर्ड्स

पंकज शर्मा 6 years ago

‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) की ओर से 28 जून को ‘इंडि‍यन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IDMA) दिए गए। ‘IDMA’ के 10वें एडिशन के तहत मुंबई के ताज लैंड्स एंड (Taj Lands End) होटल में आयोजित एक समारोह में ये अवॉर्ड्स दिए गए। कार्यक्रम में ‘मैडिसन मीडिया’ (Madison Media) को ‘बेस्ट मोबाइल मीडिया एजेंसी ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया गया। इस एजेंसी की झोली में दो गोल्ड और चार सिल्वर मेडल आए।

समारोह में ‘माइंडशेयर इंडिया’ (Mindshare India) को ‘बेस्ट डिजिटल एंड सोशल मीडिया एजेंसी ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड के साथ ही एजेंसी को सब कैटेगरी में एक सिल्वर और एक गोल्ड मेडल भी मिला। इसके अलावा ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) को ‘बेस्ट डिजिटल एंड सोशल एडवर्टाइजर ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया। वहीं, बायजु रवींद्रन (Byju Raveendran) को ‘इडमा पर्सन ऑफ द ईयर 2019’ का टाइटल प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी ‘वाट कंसल्ट’ (WATConsult) ने तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते। बेस्ट बेंचमार्क कंटेंट/ब्रैंडेड सब-कैटेगरी में ‘वायरल फीवर’ (Viral Fever) को उसके टीवी शो ‘ये मेरी फैमिली’ के लिए  एक गोल्ड मेडल मिला, वहीं बेस्ट यूज ऑफ वेब बेस्ट गेम्स सब-कैटेगरी में ‘स्टार इंडिया’ (Star India) को उसके कैंपेन ‘VIVO KBD Housie’ के लिए एक गोल्ड मेडल मिला। सब कैटेगरी में ही ‘ऑगिल्वी’ (Ogilvy) को गोल्ड मेडल दिया गया, वहीं, ‘ग्लिच मीडिया’ (Glitch Media) और ‘PivotRoots & SoCheers’ को एक-एक सिल्वर मेडल मिला।  

विजेताओं का चयन एक ग्रांड जूरी के द्वारा किया गया। नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Nestle India Pvt Ltd) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायणन की अध्यक्षता में गठित जूरी में टेक्नोलॉजी और डिजिटल की दुनिया के दिग्गज शामिल थे। उल्लेखनीय है कि डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में खासकर इंटरनेट, मोबाइल, गेमिंग, सोशल मीडिया और ब्‍लॉग में उल्‍लेखनीय कार्य करने वालों को सम्‍मानित करने और उन्‍हें नई पहचान देने के लिए हर साल ये अवॉर्ड दिए जाते हैं। इन अवॉर्ड्स की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी।

विजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स बायजु रवींद्रन मैडिसन मीडिया माइंडशेयर इंडिया इडमा इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago