होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'INDIA TV-CNX' ओपिनियन पोल: लोकसभा चुनाव में यूपी में NDA करेगी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

'INDIA TV-CNX' ओपिनियन पोल: लोकसभा चुनाव में यूपी में NDA करेगी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

बता दें कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने यूपी की 80 में से 73 सीटों पर जीत हासिल की थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मार्च के पहले हफ्ते के बाद चुनाव आयोग देश में कभी भी आम चुनाव की तारीख की घोषणा कर सकता है। साल 2019 की तरह इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को बहुमत प्राप्त हो सकता है। इसी बीच देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीट को लेकर 'INDIA TV-CNX' ने एक ओपिनियन पोल किया है और इसका परिणाम हैरान कर देने वाला है।

इसमें उम्मीद जताई गई है कि पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी और उसके सहयोगी 80 में से 78 लोकसभा सीट जीत सकते है। अगर ऐसा होता है तो भारत की राजनीति में यह घटना एक अहम दस्तावेज के तौर पर दर्ज हो सकती है। दरअसल साल 2014 और साल 2019 में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत इस राज्य से मिला था ऐसे में अगर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता बीजेपी पर भरोसा दिखा रही है तो यह वाकई दिलचस्प होगा।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यूपी की जनता के ऊपर कांग्रेस और सपा के गठबंधन का कोई ख़ास प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने यूपी की 80 में से 73 सीटों पर जीत हासिल की थी। INDIA TV-CNX की ओर से किए गए ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा व उसके सहयोगी दल मध्य यूपी की 14 में से 13 सीटें जीत सकती है।

पूर्वांचल की 29 सीटों में वभी NDA को 28 सीटें मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, बुंदेलखंड की सभी चारों सीटों पर बीजेपी एक बार फिर जीत दर्ज करेगी। अवध की सभी 14 सीटों पर BJP का कब्जा हो सकता है। इसके अलावा अमेठी के बाद अब रायबरेली में भी कांग्रेस की हार हो सकती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

20 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago