होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे समूह ने अपने शॉर्ट वीडियो न्यूज ऐप Tak को किया रिफ्रेश, जोड़ा नया फीचर
इंडिया टुडे समूह ने अपने शॉर्ट वीडियो न्यूज ऐप Tak को किया रिफ्रेश, जोड़ा नया फीचर
इंडिया टुडे ग्रुप में Tak चैनल्स के सीओओ विवेक गौड़ का कहना है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस न्यूज ऐप के सालाना 44 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और नौ बिलियन व्यूज हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह अपने शॉर्ट वीडियो न्यूज ऐप ‘तक’ (Tak) को कंटेंट, पर्सनलाइजेशन और बेहतर इंगेजमेंट के साथ रिफ्रेश कर रहा है। यह ऐप 18 चैनल्स का एक पूल है, जो चार भाषाओं में और 11 जॉनर्स में कंटेंट की पेशकश करता है। इस कंटेंट में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और विशेष रुचि वाले सेगमेंट शामिल हैं। इसके साथ ही ‘तक’ ऐप ने फटाक (Fatak) नाम से एक फीचर भी पेश किया है, जो 30 सेकेंड में न्यूज अपडेट देता है। इस ऐप में एक ही समय में कई लाइव स्ट्रीम पेशकश करने की क्षमता भी है। यह प्लेटफॉर्म यूजर को न्यूज से संबंधित वीडियो भी प्रदान करता है, ताकि उसे गहराई से और बेहतर तरीके से समझा जा सके।
इस ऐप के अन्य फीचर्स में होम पेज भी शामिल है, जो संपादकीय प्राथमिकता और व्युअर्स के उपभोग पैटर्न पर आधारित पांच टॉप वीडियो उपलब्ध कराता है। ‘स्पॉटलाइट‘ सेक्शन में एंकर्स का प्रोफाइल और उसके द्वारा टेलिकास्ट किया जाने वाला कंटेंट होता है। इस सेक्शन में जाकर यूजर्स अपने पसंदीदा एंकर्स के कंटेंट को कंज्यूम कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को नौ अलग-अलग जॉनर में कंटेंट मिलता है, जिनमें नेशनल न्यूज, स्पोर्ट्स न्यूज, रीजनल न्यूज, बिजनेस न्यूज, क्राइम न्यूज, ऑस्ट्रोलॉजी, फिटनेस, लाइफ स्टाइल और लिटरेचर यानी साहित्य शामिल है। इस ऐप में जिन 18 चैनल्स को शामिल किया गया है, उनमें न्यूज तक, स्पोर्ट्स तक, क्राइम तक, भारत तक, बिज तक, यूपी तक, बिहार तक, लाइफ तक, साहित्य तक फिट तक, मुंबई तक, एमपी तक, ऑस्ट्रो तक, दिल्ली तक, राजस्थान तक, गुजरात तक, पंजाब तक और हरियाणा तक हैं।
‘इंडिया टुडे’ ग्रुप में ‘तक’ चैनल्स के सीओओ विवेक गौड़ का कहना है, ‘हमारे पास 18 ‘तक’ चैनल्स हैं और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस न्यूज ऐप के सालाना 44 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और नौ बिलियन व्यूज हैं। व्यूज और सब्सक्रिप्शन के मामले में हम न्यूज जॉनर में खपत में सबसे ज्यादा होंगे।’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इतने सारे यूजर्स को आकर्षित करने के बाद कंपनी ने इन चैनल्स को अपने मंजिल तक ले जाने का फैसला किया। ऐसा करने के लिए तीन चीजों- Content differentiation, personalisation, and engagement की आवश्यकता होती है।’
‘तक चैनल्स’ के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर का कहना है, ‘यह डिजिटल कंटेंट है, जिसे तक टीम ने तैयार किया है। यहां जो वीडियो हैं, वे टीवी के वीडियो नहीं हैं, बल्कि हमारी टीमों द्वारा बनाए गए वीडियो हैं। ‘तक‘ चैनल्स के अलावा ये वीडियो आपको कहीं और नहीं मिलेंगे। दूसरों से अंतर की बात करें तो इस ऐप में अब हम एक तो फटाक (Fatak) फीचर लॉन्च कर रहे हैं, दूसरा इसमें आपको विभिन्न लाइव स्ट्रीम्स मिलेंगी। हमारे पास एक ही समय में विभिन्न स्थानों से 10 लाइव स्ट्रीम्स करने की क्षमता है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘फटाक‘ वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ मार्केटिंग टूल के रूप में उपलब्ध होंगे। एक ही समय में कई लाइव स्ट्रीम करने की क्षमता के बारे में खांडेकर ने कहा कि यह ऐसी चीज है, जो कोई भी लीनियर ब्रॉडकास्टर पेश नहीं कर सकता है।
वहीं, विवेक गौड़ ने बताया कि ‘तक’ ऐप को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) पर बनाया गया है ताकि यूजर्स की पसंद और प्राथमिकता के अनुसार कंटेंट को अनुकूलित (customise) किया जा सके। यह ऐप यूजर की इंफॉर्मेशन नहीं मांगता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी यूजर्स की पसंद के वीडियो और कंटेंट को ट्रैक करने में सक्षम बनाती है और यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखती है। ‘तक‘ ऐप ने वीडियो फीड पर लाइव पोल के लिए विमियो (Vimeo) के साथ साझेदारी की है। पोल में हिस्सा लेने के लिए यूजर्स को ऐप पर आना होगा। इस ऐप पर यूजर्स ‘तक’ के एंकर्स के साथ सक्रिय रूप से डिबेट कर सकते हैं, इसके अलावा वे क्विज भी खेल सकते हैं। यूजर्स आपस में डिबेट भी कर सकते हैं, जिसे ‘तक’ द्वारा संचालित किया जाएगा।
विवेक गौड़ का कहना है, ‘सोशल प्लेटफॉर्म्स पर हमारे जितने सबस्क्राइबर्स और व्यूज हैं, हम वह इस ऐप पर मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन इसमें समय लगेगा। अगले 12 से 24 महीनों में हमारे पास इस ऐप पर उससे ज्यादा सबस्क्राइबर्स और व्यूज होंगे, जो अभी हमें सोशल प्लेटफॉर्म्स पर मिल रहे हैं। हमने मुद्रीकरण (monetising) यानी इससे कमाई को शुरू नहीं किया है। हम गूगल के माध्यम से किसी भी चीज़ का मुद्रीकरण नहीं कर रहे हैं।’
टैग्स इंडिया टुडे मिलिंद खांडेकर इंडिया टुडे ग्रुप तक विवेक गौर