होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘India Today’ समूह में नए टेक्नोलॉजी हेड बने कपिल सेठी
‘India Today’ समूह में नए टेक्नोलॉजी हेड बने कपिल सेठी
कपिल सेठी को ‘एनडीटीवी कंवर्जेंस’ (NDTV Convergence) में टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस के क्षेत्र में लीडरशिप भूमिकाएं संभालने का लंबा अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह ने कपिल सेठी को अपना नया टेक्नोलॉजी हेड (Head of Technology) नियुक्त किया है। कपिल सेठी ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर खुद यह जानकारी शेयर की है।
कपिल सेठी को ‘एनडीटीवी कंवर्जेंस’ (NDTV Convergence) में टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस के क्षेत्र में लीडरशिप भूमिकाएं संभालने का लंबा अनुभव है। डिजिटल स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाने और अहम प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक संभालने में उनकी खास विशेषज्ञता है। यहां उनका मुख्य काम वेब मानकों की गहरी समझ के साथ एनडीटीवी की ऑनलाइन मीडिया मौजूदगी को बेहतर बनाना था।
सेठी ने अप्रैल 2013 में ‘एनडीटीवी’ में बतौर डिलीवरी हेड काम शुरू किया। बाद के वर्षों में उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस के क्षेत्र में इस मीडिया समूह में विभिन्न लीडरशिप भूमिकाएं निभाईं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में करीब चार साल वह ‘Cybage Software’ में भी काम कर चुके हैं।
टैग्स इंडिया टुडे ग्रुप कपिल सेठी टेक्नोलॉजी हेड