होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे ग्रुप में सामख्या एडामारुकु का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
इंडिया टुडे ग्रुप में सामख्या एडामारुकु का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में हाल ही में कई अहम प्रमोशंस हुए
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में हाल ही में कई अहम प्रमोशंस हुए हैं। इसी कड़ी में सामख्या एडामारुकु (Samkhya Edamaruku) को प्रमोशन का तोहफा देते हुए ग्रुप मैनेजिंग एडिटर (प्रोडक्शन) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नई भूमिका में सामख्या अब सभी चैनलों के लिए स्टाइल टेम्प्लेट्स की देखरेख करेंगे और प्लैटफॉर्म एग्नॉस्टिक स्टोरीटेलिंग में कंटेंट फॉर्मैट्स के नए प्रयोगों को भी आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही वे एआई लैब के साथ मिलकर अत्याधुनिक एआई शोज़ और इनोवेटिव प्रोडक्शन आइडियाज पर काम करेंगे।
इस बारे में कंपनी की ओर से जारी इंटरनल मेल में कहा गया है, ‘यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि सामख्या इसे शानदार ढंग से निभाएंगे। जो भी उनके साथ काम कर चुका है, वह उनकी शांत, दक्ष और मेहनती कार्यशैली का प्रशंसक जरूर बन जाता है। उम्मीद है कि अब, नई भूमिका में वे और भी लोगों के फेवरेट बनेंगे। सामख्या को ढेरों शुभकामनाएं।’
टैग्स