होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना के खौफ के चलते इंडिया टुडे समूह ने लिया ये फैसला

कोरोना के खौफ के चलते इंडिया टुडे समूह ने लिया ये फैसला

दिल्ली में 13 और 14 मार्च को प्रस्तावित थी कॉन्क्लेव, जोर-शोर से चल रही थीं आयोजन की तैयारियां

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

चीन से फैले कोरोना वायरस ने अब पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। भारत में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसे लेकर खौफ बना हुआ है। इन हालातों के मद्देनजर ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ (India Today Group) ने दिल्ली में 13 और 14 मार्च 2020 को होने वाली ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ (India Today Conclave) को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

डेलीगेट्स को भेजे गए संदेश में समूह की ओर से कहा गया है, ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हम आपका स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। देश में चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद कल तक हम इस कॉन्क्लेव को करना चाह रहे थे। हमारा उद्देश्य बिना घबराहट फैलाए पूरी एहतियात के साथ इस आयोजन को करना था।’

इसके साथ ही इस संदेश में यह भी कहा गया है, ‘पिछले 12 घंटों के दौरान हालात बदल चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। भारत सरकार ने भी कई कदम उठाए हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस कॉन्क्लेव के लिए इंटरनेशनल स्पीकर्स भारत आने में असमर्थ हैं। इसके साथ ही घरेलू यात्रियों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, यात्रा न करें।’

समूह की ओर से कहा गया है, ‘इन स्थितियों के मद्देनजर हमने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। कहने की आवश्यकता नहीं है कि इस आयोजन को टालने से हम काफी निराश हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही ये चुनौती दूर हो जाएगी और हालात सामान्य हो जाएंगे। इसके बाद हम जल्द ही कॉन्क्लेव में आपका शानदार स्वागत कर सकेंगे।’

टैग्स इंडिया टुडे कॉन्क्लेव कोरोना वायरस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

21 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

35 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

35 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

57 minutes ago