होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Exit Poll: इंडिया न्यूज-जन की बात ने कुछ यूं लगाया ‘सटीक निशाना’
Exit Poll: इंडिया न्यूज-जन की बात ने कुछ यूं लगाया ‘सटीक निशाना’
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी चार राज्यों में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी चार राज्यों में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में वह लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। गोवा में उसकी हैट्रिक है। उधर, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है। इस बार ‘इंडिया न्यूज-जन की बात‘ एग्जिट पोल में इन राज्यों के चुनावी नतीजे सटीक साबित हुए हैं।
आपको बता दें कि यूपी में किए गए एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया था। इससे पहले नवंबर से फरवरी के बीच हुए तीन ओपिनियन पोल में भी बीजेपी की बढ़त दिखाई गई थी। बीजेपी के वोट शेयर एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक 40 फीसदी के ऊपर रहने का अनुमान लगाया गया था। बीजेपी ने लगभग 42 फीसदी वोट शेयर के साथ 273 सीटें हासिल की हैं।
पंजाब की बात करें तो यहां भी एग्जिट पोल का अनुमान सटीक साबित हुआ है। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 80 सीट दी गई थीं और चुनाव परिणाम में पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की। उत्तराखंड में इंडिया न्यूज-जन की बात एग्जिट पोल ने बीजेपी के स्पष्ट बहुमत की बात कही थी और यह अनुमान भी सटीक साबित हुआ है।
सर्वे में पार्टी को 47 सीट दी गईं और चुनाव परिणाम में पार्टी ने इतनी ही सीटों पर जीत दर्ज की। तटीय राज्य गोवा में भी इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 19 सीट दी गईं और बीजेपी ने 33 सीट के साथ 20 सीटों पर दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनाकर सरकार में फिर वापसी की।
इस एग्जिट पोल की सबसे बड़ी खास बात यह भी रही कि सिर्फ सीट के लिहाज से ही नहीं बल्कि मत प्रतिशत के लिहाज से भी सभी अनुमान सटीक साबित हुए हैं। यूपी में एग्जिट पोल के अनुसार 40 से 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान था और बीजेपी को लगभग 42 फीसदी वोट ही प्राप्त हुए। पंजाब की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 39 से 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया था और इसे 42 फीसदी वोट मिले।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की बात करें तो एग्जिट पोल में बीजेपी को 40 से 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया और बीजेपी ने 44 फीसदी वोट हासिल किए। तटीय राज्य गोवा में बीजेपी को 31 से 33 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया और बीजेपी ने 33 फीसदी के करीब ही वोट हासिल किए। इसके अलावा पूर्वोत्तर के अहम राज्य मणिपुर में भी बीजेपी को 34 से 38 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद लगाई गई और बीजेपी ने लगभग 38 फीसदी ही वोट प्राप्त किए।
टैग्स इंडिया न्यूज कांग्रेस आम आदमी पार्टी बीजेपी चुनाव भारतीय जनता पार्टी एग्जिट पोल आप विधानसभा चुनाव जन की बात