होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज में नई एंट्री, अब डिप्टी मैनेजिंग एडिटर की हुई नियुक्ति

इंडिया न्यूज में नई एंट्री, अब डिप्टी मैनेजिंग एडिटर की हुई नियुक्ति

चैनल अपने को मजबूत तौर पर स्थापित करने के लिए टीवी इंडस्ट्री के भरोसेमंद नामों पर दांव खेल रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आईटीवी नेटवर्क का हिंदी नेशनल न्यूज चैनल इंडिया न्यूज लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। चैनल अपने को मजबूत तौर पर स्थापित करने के लिए टीवी इंडस्ट्री के भरोसेमंद नामों पर दांव खेल रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक इंडिया न्यूज ने अब टीवी पत्रकार रोहित विश्वकर्मा को बतौर डिप्टी मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया है। रोहित आउटपुट संभालने में काफी दक्ष माने जाते हैं। बताया गया है कि रोहित ने दो दिन पहले इंडिया न्यूज में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे मीडिया समूह ‘टीवी9’ के स्वामित्व वाली कंपनी ‘असोसिएट ब्रॉडकास्टिंग कंपनी’ (The Associated Broadcasting Company Pvt Ltd) ने कसंल्टिंग मैनेजिंग एडिटर के तौर पर कार्य कर रहे थे। यहां उन्होंने एक साल की पारी खेली है। 2018 में मई माह में रोहित ने टीवी9 के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी के करीबी माने जाने वाले रोहित टीवी9 जाने से पहले ‘आजतक’ की टीम का हिस्सा थे और एडिटर के पद पर कार्यरत थे। ‘आजतक’ जॉइन करने से पहले वे ‘इंडिया टीवी’ में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे और यहां वे मात्र एक महीने ही रहे। वे ‘इंडिया टीवी’ भी ‘आजतक’ से ही आए थे। तब वे करीब तीन साल तक ‘आजतक’ के साथ ही थे। वे यहां सितंबर, 2013 में जुड़े थे और तब वे डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (DEP) के पद पर कार्यरत थे। उन पर मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई प्रोग्राम भी शुरू किए थे, जिनमें ‘थर्ड डिग्री’ और ‘दिल्ली के दिल में क्या है’ शामिल रहा है।इंडिया टीवी में जब वे एक महीने के लिए जुड़े, तब भी ये उनकी दूसरी पारी थी। ‘आजतक’ से पहले वे इंडिया टीवी के साथ जनवरी, 2008 से सितंबर 2013 तक थे। यहां वे असोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत थे। इसके अतिरिक्त वे स्पोर्ट्स एडिटर की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

साल 2004 में देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी के छात्र रह चुके रोहित ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) के साथ की थी। उन्होंने यहां साल 2004 से 2008 तक विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रड्यूसर तक की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा उन्हें एंकरिंग करने का भी मौका मिला। उन्होंने ज्योतिष पर आधारित कार्यक्रम ‘तीन देवियां’ की भी शुरुआत की थी। इसके अतिरिक्त उन्हें यहां स्पोर्ट्स, बिजनेस और कई अन्य सोशल मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी मिला।


टैग्स इंडिया न्यूज आईटीवी नेटवर्क रोहित विश्वकर्मा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago