होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अगले 100 वर्षों में कैसा हो भारत, सोचने का यही सही समय: एम.के. आनंद

अगले 100 वर्षों में कैसा हो भारत, सोचने का यही सही समय: एम.के. आनंद

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने बुधवार 10 नवंबर को राजधानी दिल्ली में टाइम्स नाउ समिट 2021 (Times Now Summit 2021) का आगाज किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने बुधवार 10 नवंबर को राजधानी दिल्ली में टाइम्स नाउ समिट 2021 (Times Now Summit 2021) का आगाज किया। इस समिट का आगाज गृहमंत्री अमित शाह के हाथों हुआ।

समिट के इस दो दिनों के समारोह में आजादी के 75 वर्षों की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ अगले 25 वर्षों में देश की रणनीतिक, भू-राजनीतिक एवं आर्थिक यात्रा पर चर्चा की जाएगी।

समारोह में टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के एमडी व सीईओ एमके आनंद ने कहा कि भारत बदलाव की दहलीज पर खड़ा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बाद इस बारे में सोचने और विचारने का यह सही समय है कि देश 100 वर्षों में क्या हासिल क्या कर सकता है।

एमके आनंद ने कहा कि भावी अवसरों और संभावनाओं को देखते हुए लगता है कि अगले 25 सालों में बहुत सारे बदलाव होंगे। हमारी आबादी का जीवन स्तर सुधारना और गरीबी को वैश्विक औसत पर लाना महत्वपूर्ण एवं हासिल करने योग्य लक्ष्य है। वैश्विक आबादी का (1/6) हिस्सा होने की वजह से जो बदलाव आएंगे, वे न केवल देश के लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर होंगे। इस दिशा में होने वाले एक्शन हम देख पा रहे हैं।    

एमके आनंद ने आगे कहा कि डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से टाइम्स नेटवर्क ने भारतीय इंफ्लुएंशर्स के बीच जागरूकता लाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। नेटवर्क इन महत्वपूर्ण वर्षों में देश के हर एक ऐतिहासिक विकास में अहम भूमिका निभाता आया है। हाल के समय में घटी किसी भी घटना के बारे में सोचने पर आपको ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) की कवरेज याद आएगी। आजादी के 75 वर्षों में भारत ने मानव विकास, बुनियादी संरचना एवं तकनीकी विकास के सभी मोर्चों पर लंबी छलांग लगाई है। इन वर्षों में विषम परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बावजूद हमने एक खुशहाल देश एवं समाज के निर्माण में काफी कुछ हासिल किया है।  

टैग्स भारत टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ एमके आनंद
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है