होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / UNI के पुनरुद्धार के लिए निवेशकों की तलाश, रुचि-पत्र किए आमंत्रित

UNI के पुनरुद्धार के लिए निवेशकों की तलाश, रुचि-पत्र किए आमंत्रित

यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण NCLT) की ओर से नियुक्त रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने संभावित निवेशकों से रुचि-पत्र (EOI) आमंत्रित किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी 'यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया' (UNI) इस समय इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) की प्रक्रिया से गुजरी रही है। इस बीच UNI  के पुनरुद्धार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। दरअसल, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) की ओर से नियुक्त रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) ने संभावित निवेशकों से रुचि-पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से UNI वित्तीय संकट से गुजर रही है । समाधान प्रक्रिया का उद्देश्य कंपनी को बेहतर बनाना है।

बता दें कि NCLT ने इस साल मई में देश की सबसे पुरानी न्यूज एजेंसियों में से एक UNI के पुनरुद्धार के लिए कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) शुरू करने का निर्णय किया था। पिछले 62 साल से चल रही इस कंपनी की वर्तमान स्थिति के समाधान के लिए NCLT ने दिवाला मामलों की अनुभवी पूजा बाहरी को अंतरिम समाधानकर्ता पेशेवर के रूप में नियुक्त किया था।

वर्ष 1961 में स्थापित, UNI एक मल्टीलिंगुअल न्यूज एजेंसी है । यह आज भी देशभर में 460 से अधिक ग्राहकों को फोटो के साथ तीन भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू में न्यूज सर्विस प्रदान करती है। इसके ग्राहकों में मीडिया संगठन, सरकारी विभाग और राजनीतिक दल शामिल हैं।

समाधान पेशेवर पूजा बाहरी ने दिवाला समाधान प्रक्रिया (आईबीसी) के नियमों के तहत शनिवार को एक सार्वजनिक सूचना जारी की। इसमें संभावित समाधान आवेदकों से उनकी रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई हैं। कंपनी के कारोबार की विशेषताओं और आकार-प्रकार को ध्यान में रख कर संभावित आवेदकों के लिए समाधान पेशेवर सुश्री बाहरी ने लेनदारों की समिति (सी-ओ-सी) की मंजूरी लेकर कुछ मानदंड और शर्तें निर्धारित की हैं।

UNI अंग्रेजी और यूनीवार्ता की वेबसाइटों पर उपलब्ध और देशभर में प्रसारित होने वाले विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित इस सार्वजनिक सूचना के अनुसार आवेदन प्राप्त करने की समयावधि 31 अगस्त, 2023 तक खुली रखी गयी है।

सूचना में कहा गया है कि UNI की समाधान प्रक्रिया में भाग लेने की रुचि रखने वाले आवेदकों के पास (अकेले, संयुक्त रूप से अथवा संघ के रूप में) ‘उद्योग/व्यवसाय चलाने/वित्तीय दबाव से ग्रस्त परिसंपत्तियों के टर्नअराउंड (उबारने) आदि के कार्य में आवश्यक विशेषज्ञता है तो वे अपनी-अपनी समाधान योजनाओं के साथ कंपनी के समाधान पेशेवर से संपर्क कर सकते हैं।

सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाली काेई भी निजी / सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी, एलएलपी, कॉरपोरेट निकाय, पीएसयू, व्यक्तिगत निवेशक आवेदन कर सकते हैं। इस सूचना के अनुसार आवेदक भारत या भारत के बाहर के भी हो सकते हैं, बशर्ते उनकी नेट वर्थ न्यूनतम 350 करोड़ रुपए या वार्षिक कारोबार न्यूनतम 700 करोड़ रुपए तक का होना चाहिए।

इसके लिए ऐसा कोई वित्तीय संस्थान (एफआई)/फंड/निजी इक्विटी (पीई) निवेशक/ इसी तरह की कोई अन्य इकाई भी आवेदन दे सकती है, जिसके पास 31 मार्च , 2023 तक न्यूनतम प्रबंधनाधीन संपत्ति (एयूएम) या निवेशित अथवा निवेश के लिए प्रतिबद्ध कम से कम 500 करोड़ रुपए का धन रहा हो। विस्तृत सूचना में संबंधित निवेशकों के लिए मानदंड और शर्तें भी सूचीबद्ध की गयी हैं।

पूजा बाहरी ने NCLT द्वारा 19 मई, 2023 को UNI के लिए अंतरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद कहा था, “मुझे बड़ी उम्मीद है कि इस कंपनी के लिए एक उचित समाधान योजना आएगी और इस कॉर्पोरेट देनदार (UNI) को मजबूती के साथ फिर खड़ा किया जा सकेगा।” 

वर्तमान में, UNI में 272 कर्मचारी हैं, जिनमें पत्रकार, फोटो-पत्रकार और गैर-पत्रकार शामिल हैं, इसके अलावा देश भर में फैले जिलों के स्तर तक स्ट्रिंगरों का एक विशाल नेटवर्क है।

गौरतलब है कि उर्दू भाषा में न्यूज सर्विस प्रदान कर UNI न केवल भारत में, बल्कि पूरे एशिया में एकमात्र ऐसी विश्वसनीय न्यूज एजेंसी है। भारत में अधिकांश उर्दू समाचार पत्र और समाचार वेबसाइटें यूएनआई की सेवा पर निर्भर हैं।

UNI के ग्राहकों में एनडीटीवी, हिन्दुस्तान टाइम्स (एचटी सिंडिकेशन), हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स समूह का हिंदी दैनिक), दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, पंजाब केसरी, राष्ट्रीय सहारा, सन टीवी, ईटीवी भारत, सामना और डेली थांथी (प्रमुख तमिल समाचार पत्र) जैसे देश के बड़े- बड़े प्रतिष्ठित मीडिया संगठन शामिल हैं।

विभिन्न राज्य सरकारें, राजभवन और प्रमुख राजनीतिक दल भी UNI की सेवाएं लेते हैं।

UNI का कहना है कि वह अपने ग्राहकों को त्वरित और सटीक तरीके से गुणवत्तापूर्ण समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह संवाद समिति अपने पत्रकारों के उत्साह और प्रतिबद्धता की बदौलत अपने ग्राहक-आधार का विस्तार करने का लगातार प्रयास कर रही है और नये निवेश के जुड़ने से उसे अपने इस काम में बड़े पैमाने पर मदद मिलेगी।


टैग्स यूएनआई न्यूज एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया संवाद समिति पुनरुद्धार प्रक्रिया इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड आईबीसी
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

18 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago