होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IIMC DG की दौड़ में पत्रकार-प्रोफेसर के बीच टक्कर, शॉर्टलिस्ट हुए नाम
IIMC DG की दौड़ में पत्रकार-प्रोफेसर के बीच टक्कर, शॉर्टलिस्ट हुए नाम
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) को जल्द ही नया महानिदेशक (DG) मिलने वाला है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) को जल्द ही नया महानिदेशक (DG) मिलने वाला है। जुलाई में इस पद के लिए आवेदन मांगे गए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से तीन निरस्त हो गए थे। उसके बाद 40 आवेदनों में से 22 को चुना गया था। उसके बाद हुई प्रकिया के बाद फाइनिल लिस्ट बनाई गई है। अब इंटरव्यू के आधार पर फैसला होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल राज्यसभा टीवी के एडिटर-इन-चीफ राहुल महाजन इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इस पद के लिए उनके प्रतिद्वंदी माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रो. संजय द्विवेदी माने जा रहे हैं।
पर्दे के पीछे से बताया जा रहै हैकि इस पद पर होने वाली नियुक्ति में सरकार के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अहम भूमिका अदा कर रहा है।ऐसे में माना जा रहा है कि संघ का आशीर्वाद पाने वाला ही इस पद पर आसीन होगा।
अभी फिलहाल भारतीय सूचना सेवा (IIS) के वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप सिंह धतवालिया महानिदेशक के तौर पर अतिरिक्त कार्यरभार संभाल रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार के.जी.सुरेश को हटने के बाद से ही एक परमानेंट महानिदेशक की तलाश शुरू हुई थी, जो संभवत: इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।
इंटरव्यू के लिए जारी की गई शॉर्टलिस्ट पर नीचे देख सकते हैं...
टैग्स राहुल महाजन इंडियन इंस्टीiट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन संजय द्विवेदी आईआईएससी