होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IIMCAA Awards जीतने का मौका, नियम व शर्तें पढ़ें यहां

IIMCAA Awards जीतने का मौका, नियम व शर्तें पढ़ें यहां

प्रत्‍येक अवॉर्ड के तहत कैश प्राइज के साथ-साथ एक ट्रॉफी और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, एंट्री जमा कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2019 रखी गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ‘इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (आईआईएमसी) के पूर्व छात्रों को सम्मानित करने के लिए इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन की एलुमनी एसोसिएशन (IIMCAA) द्वारा ‘IIMCAA Awards 2020’ की कवायद शुरू कर दी गई है। यह ‘IIMCAA Awards’ का चौथा सीजन है।

इसके तहत IIMCAA द्वारा ‘IIMCAA Awards 2020’ की 35 कैटेगरी में से 33 कैटेगरी के लिए एंट्रीज (Entries) मांगी गई हैं। एंट्री जमा कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2019 रखी गई है। बता दें कि वर्ष 2017 में 10 कैटेगरी से इसकी शुरुआत हुई थी और अब कैटेगरी की संख्या 35 तक पहुंच गई है। इस पूरी कवायद का उद्देश्‍य पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को जानना व बताना होता है।

प्रत्‍येक कैटेगरी में ये अवॉर्ड आईआईएमसी के उन पूर्व छात्रों को दिए जाएंगे, जिन्‍होंने एक जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2019 के बीच कोई बेहतर प्रोफेशनल कार्य किया हो। प्रत्‍येक अवॉर्ड के तहत कैश प्राइज के साथ-साथ एक ट्रॉफी और एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। अवॉर्ड्स के तहत एक कैटेगरी में 51000 रुपए और अन्य कैटेगरीज में 21000 रुपए का नकद पुरस्‍कार दिया जाएगा।

ये सभी अवॉर्ड्स दिल्‍ली स्थित आईआईएमसी मुख्‍यालय में आठ फरवरी 2020 को आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे। इन अवॉर्ड्स के लिए विजेताओं का चयन मास कम्‍युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े दिग्‍गजों की जूरी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जूरी जनवरी 2020 में विजेताओं का चुनाव करेगी।

इन अवॉर्ड्स के लिए एंट्रीज जमा करने के इच्छुक आवेदक को आईआईएमसी से पीजी डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए। आवेदक को अपनी एंट्रीज awards@iimcaa.org पर भेजनी होंगी। आवेदक को अपने द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में अधिकतम 200 शब्दों के बारे में जानकारी देनी होगी। सभी एंट्रीज PDF, JPEG, URL और PPT फॉर्मेट्स में भेजनी होंगी। यदि कोई एंट्री ऑडियो/विडियो फॉर्मेट में भेजी जाती है तो उसके साथ वेब यूआरएल भी भेजना होगा।

एंट्रीज के साथ संस्थान के हेड/रिपोर्टिंग मैनेजर अथवा दो सहयोगियों का सिफारिशी पत्र भी भेजना होगा। सिफारिश के लिए बाईलाइन एंट्रीज की जरूरत नहीं है, लेकिन क्लिपिंग/पीडीएफ/यूआरएल जरूरी है। प्रॉडक्शन अवॉर्ड्स की सभी कैटेगरीज में एंट्रीज के साथ संपादक अथवा सक्षम अथॉरिटी का लेटर भी भेजना होगा। एंट्रीज के साथ आवेदक को अपने दो क्लासमैट/बैचमेट का रिफरेंस भी उनके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ भेजना होगा।

आवेदक ने काम किसी भी भाषा में किया हो, लेकिन उसे अपने काम का हिंदी अथवा अंग्रेजी में अनुवाद भी भेजना होगा, ताकि जूरी के लिए आसानी हो। सेंट्रल कमेटी के मेंबर्स किसी भी अवॉर्ड्स के लिए पात्र नहीं हैं। इन अवॉर्ड्स के लिए एंट्रीज जमा करने की तारीख 31 दिसंबर 2019 रखी गई है।

सभी आवेदकों को IIMCAA Awards 2020 के सभी नियम/शर्तों को मानना होगा। यदि जूरी को किसी कैटेगरी के लिए उपयुक्त एंट्री नहीं मिलती है तो उस कैटेगरी के तहत दिए जाने वाले अवॉर्ड को उस साल के लिए छोड़ा जा सकता है। जूरी का निर्णय अंतिम होगा और उसे किसी भी कोर्ट में चुनौती नहीं दे जा सकती है। जरूरत पड़ने पर आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन द्वारा नियम व शर्तों में आवश्यक संशोधन/बदलाव किए जा सकते हैं।     

इन अवॉर्ड्स के नियम-शर्तों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। जिन कैटेगरीज के तहत अवॉर्ड्स दिए जाने हैं, उन्हें आप नीचे देख सकते हैं।


टैग्स इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन आईआईएमसीएए अवॉर्ड्स इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एलुमनी एसोसिएशन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago