होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अंजना ओम कश्यप को देख एक युवक ने किया कुछ ऐसा, विडियो हुआ वायरल
अंजना ओम कश्यप को देख एक युवक ने किया कुछ ऐसा, विडियो हुआ वायरल
फिल्मी कलाकारों के प्रति दीवानगी के किस्से तो अक्सर सुनने में आते रहते हैं, लेकिन अब यह ‘दीवानगी’ बॉलीवुड से निकलकर मीडिया तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर एक युवक का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
फिल्मी कलाकारों के प्रति दीवानगी के किस्से तो अक्सर सुनने में आते रहते हैं, लेकिन अब यह ‘दीवानगी’ बॉलीवुड से निकलकर मीडिया तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर एक युवक का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिला पत्रकार के प्रति अपनी दीवानगी को बयां कर रहा है। इस विडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं, और यह सिलसिला लगातार जारी है। वह महिला पत्रकार कोई और नहीं ‘आजतक’ कि ग्लैमरस एग्जिक्यूटिव एडिटर अंजना ओम कश्यप हैं। विडियो में नजर आ रहा है कि अंजना लोगों से सवाल जवाब कर रही हैं और युवक उनकी तरफ इशारा करके अपना हाल-ए-दिल बयां कर रहा है। विडियो के बैकग्राउंड में प्यार भरा गाना भी चल रहा है, जो युवक के जज्बातों पर सटीक बैठता है।
इस विडियो को ‘आजतक’ की न्यूज एंकर प्रियंका शर्मा ने शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अंजना को टैग करते हुए लिखा है, ‘एक तरफ जलवा, दूसरी तरफ दीवानगी’। अब अंजना ओम कश्यप को युवक का अंदाज पसंद आया या नहीं, यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन उन्होंने हैरानी वाले इमोजी के साथ विडियो को रीट्वीट जरूर किया है।
— Anjana Om Kashyap (@anjanaomkashyap) February 6, 2020
सोशल मीडिया पर धूम मचाने के बाद इस विडियो का दूसरा पार्ट भी आ गया है। दूसरे विडियो की शुरुआत माइक थामे अंजना से होती है, जिनकी नजरें कुछ देर कैमरे से मिलती हैं और वह सामने देखकर बोलना शुरू कर देती हैं। इसके बाद कैमरा युवक की तरफ मुड़ जाता है। विडियो में दिखाई देने वाला युवक कौन है, इसका तो अब तक पता नहीं चल सका है। लेकिन अंजना के प्रति अपनी दीवानगी का इस तरह प्रदर्शन करके वह सोशल मीडिया सनसनी जरूर बन गया है।
इससे भी खतरनाक @journopriyanka9 pic.twitter.com/2YpQWUrvFE
— देव त्रिपाठी Dev Tripathi (@devtripathioo7) February 6, 2020
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स अंजना ओम कश्यप वायरल विडियो टिकटॉक