HT Media Ltd. के सीईओ (Print and Radio) समुद्र भट्टाचार्य को मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल इंडिया (MRUCI) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में शामिल किया गया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
HT Media Ltd. के सीईओ (Print and Radio) समुद्र भट्टाचार्य को मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल इंडिया (MRUCI) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में शामिल किया गया है।
समुद्र भट्टाचार्य के साथ बोर्ड में तीन अन्य नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें Sakal Media Pvt. Ltd. की डायरेक्टर जान्हवी अभिजीत पवार, Omnicom Media, India के सीईओ कार्तिक शर्मा और WPP Media South Asia के प्रेजिडेंट (Client Solutions) नवीन खेमका शामिल हैं।
ये नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं, जब MRUCI इंडियन रीडरशिप सर्वे (IRS) को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। संगठन के अनुसार, नया IRS मीडिया खपत के बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक क्रॉस-मीडिया मेजरमेंट फ्रेमवर्क उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।
बता दें कि समुद्र भट्टाचार्य पूर्व में Pepsi में वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाओं में रह चुके हैं।
प्रोग्रामेटिक विज्ञापन के बढ़ते चलन से आउट-ऑफ-होम (OOH) सेक्टर के लिए नए मौके खुल रहे हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रोग्रामेटिक विज्ञापन के बढ़ते चलन से आउट-ऑफ-होम (OOH) सेक्टर के लिए नए मौके खुल रहे हैं। इसमें डिजिटल आउट-ऑफ-होम (DOOH) विज्ञापनदाताओं और ब्रैंड्स के लिए खास दिलचस्पी वाला क्षेत्र बनकर सामने आ रहा है। इसी विषय पर चर्चा के लिए इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स 30 सितंबर को e4m Real Time Programmatic Conference के पांचवें एडिशन में एक साथ आएंगे और कई अहम मुद्दों पर अपनी राय साझा करेंगे।
इस कॉन्फ्रेंस का एक प्रमुख आकर्षण ‘Programmatic DOOH: Bridging Digital & Physical’ विषय पर होने वाला पैनल डिस्कशन होगा। इसमें पैनलिस्ट चर्चा करेंगे कि प्रोग्रामेटिक टेक्नोलॉजी किस तरह OOH विज्ञापन खरीदने के तरीके को बदल रही है। इससे विज्ञापनदाताओं को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और ऑडियंस को ज्यादा सटीक तरीके से टारगेट करने की सुविधा मिल रही है।
चर्चा में यह भी देखा जाएगा कि रियल-टाइम टारगेटिंग और डायनेमिक क्रिएटिव्स किस तरह DOOH कैंपेन को ज्यादा प्रासंगिक और जरूरत के हिसाब से तुरंत बदलाव करने वाला बना रहे हैं।
पैनल में सुमन पाल, हेड ऑफ मीडिया, एनालिटिक्स एंड पार्टनरशिप्स, विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटनिंग; डॉली दावड़ा, हेड-मार्केटिंग, बुकमायशो; मिखिल राज, सीपीओ, ब्लूस्टोन; रवींद्र शर्मा, ईवीपी और चीफ ऑफ ब्रैंड, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस एंड सीएसआर, एसबीआई लाइफ और प्रियंका बिसेन शाह, हेड ऑफ डिजिटल मार्केटिंग, बजाज ऑटो लिमिटेड शामिल हैं।
इस पैनल का संचालन हरेश नायक, फाउंडर एंड सीईओ, कनेक्ट नेटवर्क इंक. करेंगे।
DOOH कैंपेन की प्रभावशीलता मापना अहम
DOOH का इकोसिस्टम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मेजरमेंट और एट्रिब्यूशन भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। पैनलिस्ट इस बात पर चर्चा करेंगे कि ब्रैंड्स और एजेंसियां अपने कैंपेन की प्रभावशीलता को किस तरह माप सकती हैं, सही एट्रिब्यूशन फ्रेमवर्क कैसे तैयार किया जा सकता है और OOH एक्सपोजर को कंज्यूमर के एक्शन से किस तरह जोड़ा जा सकता है।
इस चर्चा में मोबाइल और लोकेशन डेटा का इस्तेमाल भी एक अहम मुद्दा होगा। इससे ऑडियंस की आवाजाही को समझने, बेहतर टारगेटिंग करने और DOOH व डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच ज्यादा जुड़ा हुआ एक्सपीरियंस तैयार करने में मदद मिल सकती है।
पैनल में अलग-अलग सेक्टर्स में DOOH के नए इस्तेमाल के तरीकों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही यह देखा जाएगा कि भारत में कैंपेन को बड़े स्तर पर चलाने में प्रोग्रामेटिक टेक्नोलॉजी की क्या भूमिका हो सकती है।
चर्चा में यह भी समझने की कोशिश की जाएगी कि प्रोग्रामेटिक OOH इकोसिस्टम को बड़े स्तर पर विकसित करने के लिए किन चीजों की जरूरत है और विज्ञापनदाता जब ज्यादा एफिशिएंसी, फ्लेक्सिबिलिटी और मापने योग्य नतीजे चाहते हैं, तो आने वाले समय में यह माध्यम किस तरह बदल सकता है।
मेडिसन वर्ल्ड के पार्टनर और डायरेक्टर विक्रम सखूजा और ABP प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ ध्रुब मुखर्जी अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मेडिसन वर्ल्ड के पार्टनर और डायरेक्टर विक्रम सखूजा और ABP प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ ध्रुब मुखर्जी अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे। विक्रम सखूजा MRUCI के चेयरमैन और ध्रुब मुखर्जी वाइस चेयरमैन के तौर पर काम जारी रखेंगे।
दोनों को MRUCI की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से दोबारा चुना गया। यह बोर्ड बैठक कंपनी की एजीएम के तुरंत बाद हुई।
इसके साथ ही बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नए सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है। इनमें शामिल हैं:
IRS की वापसी अहम समय पर: विक्रम सखूजा
विक्रम सखूजा ने कहा कि IRS की वापसी भारतीय मीडिया इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम समय पर हो रही है। नया IRS एक आधुनिक और मजबूत मापन व्यवस्था उपलब्ध कराएगा, जो सिर्फ पहुंच यानी रीच तक सीमित नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह बदलते मीडिया माहौल को ध्यान में रखेगा, जिसमें ट्रस्ट, अटेंशन और डिजिटल कंजम्पशन भी शामिल हैं।
सखूजा ने कहा कि वह इसके लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं और इससे मीडिया बजट को ज्यादा जानकारी और संतुलन के साथ इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। साथ ही, हर मीडिया माध्यम को एक भरोसेमंद और साझा करेंसी से फायदा मिल सकेगा।
IRS को दोबारा शुरू करना इंडस्ट्री का सामूहिक प्रयास: ध्रुब मुखर्जी
ध्रुब मुखर्जी ने वोट ऑफ थैंक्स देते हुए MRUCI बोर्ड, टेक्निकल कमेटी और सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नए IRS के लिए अप्रोच तैयार करने में सभी ने लगातार मेहनत और प्रतिबद्धता दिखाई है।
उन्होंने कहा कि IRS को दोबारा शुरू करना पूरी इंडस्ट्री का सामूहिक मिशन है। यह प्रगति MRUCI के सदस्यों के उस साझा विश्वास और संकल्प के बिना संभव नहीं होती कि एक भरोसेमंद, आधुनिक और क्रॉस-मीडिया करेंसी की जरूरत है।
उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स का भी आभार जताया।
38 साल से मीडिया इंडस्ट्री में हैं विक्रम सखूजा
मेडिसन वर्ल्ड के पार्टनर और डायरेक्टर विक्रम सखूजा को मीडिया इंडस्ट्री में 38 साल का अनुभव है। वह इससे पहले मैक्सस वर्ल्डवाइड के ग्लोबल सीईओ, ग्रुपएम साउथ एशिया के सीईओ और माइंडशेयर साउथ एशिया के सीईओ रह चुके हैं।
उन्होंने पीएंडजी, कोका-कोला और स्टार टीवी में मार्केटिंग, मीडिया और मार्केट रिसर्च से जुड़े वरिष्ठ पदों पर भी काम किया है।
विक्रम सखूजा ने एएससीआई, एबीसी, आरएससीआई, बार्क, फिक्की, एसोचैम और एएएआई जैसी कई इंडस्ट्री संस्थाओं के बोर्ड और कमेटियों में भी काम किया है। उन्होंने आईएसए, आईएनएस और आईबीडीएफ की कमेटियों के साथ भी काम किया है।
वह फिलहाल बार्क की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन, एबीसी के बोर्ड सदस्य और एड क्लब के पूर्व प्रेसिडेंट हैं। उन्हें इकनॉमिक टाइम्स की ओर से भारतीय मीडिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में लगातार शामिल किया गया है।
दो दशक से ज्यादा समय से ABP से जुड़े हैं ध्रुब मुखर्जी
ABP प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ ध्रुब मुखर्जी 1997 में कंपनी से जुड़े थे। उन्होंने मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर अपना करियर शुरू किया।
ABP में दो दशक से ज्यादा के अपने करियर के दौरान उन्होंने ब्रांड मैनेजमेंट, ऑडियंस डेवलपमेंट, एडवर्टाइजमेंट सेल्स और प्रोडक्शन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। इसके बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ का पद संभाला।
सकाल मीडिया की निदेशक जान्हवी अभिजीत पवार को एमआरयूसीआई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नियुक्त किया गया है। एजीएम में तीन अन्य सदस्य भी शामिल हुए, जबकि विक्रम सखूजा और ध्रुबा मुखर्जी फिर चुने गए।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सकाल मीडिया (Sakal Media) की निदेशक जान्हवी अभिजीत पवार (Janhavi Abhijit Pawar) को मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल इंडिया (Media Research Users Council India) यानी एमआरयूसीआई (MRUCI) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (Board of Governors) में नियुक्त किया गया है। यह घोषणा सोमवार, 28 सितंबर को आयोजित एमआरयूसीआई की 32वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) में की गई।
जान्हवी पवार के साथ तीन अन्य सदस्यों को भी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में शामिल किया गया है। इनमें एचटी मीडिया लिमिटेड (HT Media Ltd.) के प्रिंट और रेडियो के सीईओ समुद्र भट्टाचार्य (Samudra Bhattacharya), ओम्निकॉम मीडिया इंडिया (Omnicom Media, India) के सीईओ कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) और डब्ल्यूपीपी मीडिया साउथ एशिया (WPP Media South Asia) के प्रेसिडेंट, क्लाइंट सॉल्यूशंस नवीन खेमका (Navin Khemka) शामिल हैं।
बैठक में यह भी घोषणा की गई कि मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) के पार्टनर और निदेशक विक्रम सखूजा (Vikram Sakhuja) तथा एबीपी प्राइवेट लिमिटेड (ABP Pvt. Ltd.) के सीईओ ध्रुबा मुखर्जी (Dhruba Mukherjee) एमआरयूसीआई के क्रमशः चेयरमैन (Chairman) और वाइस चेयरमैन (Vice Chairman) के पद पर बने रहेंगे। एजीएम के तुरंत बाद हुई एमआरयूसीआई की बोर्ड बैठक में दोनों को उनके पदों पर सर्वसम्मति से फिर से चुना गया।
मैडिसन वर्ल्ड के पार्टनर व डायरेक्टर विक्रम सखूजा, और एबीपी प्रा. लि. के सीईओ ध्रुब मुखर्जी अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे। दोनों को MRUCI के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में दोबारा चुना गया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जानी-मानी मीडिया रिसर्च संस्था मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल इंडिया (MRUCI) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नवीन खेमका को नियुक्त किया गया है। खेमका फिलहाल WPP Media South Asia में प्रेजिडेंट (क्लाइंट सॉल्यूशंस) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति की घोषणा 28 सितंबर को आयोजित MRUCI की 32वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में की गई।
नवीन खेमका जुलाई 2025 से WPP Media South Asia में प्रेजिडेंट, क्लाइंट सॉल्यूशंस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह EssenceMediacom में सीईओ (South Asia) के पद पर थे। उन्हें मीडिया और मार्केटिंग क्षेत्र में 25 साल से अधिक का अनुभव है।
नवीन खेमका के साथ तीन अन्य सदस्यों को भी MRUCI के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नियुक्त किया गया है। इनमें एचटी मीडिया के CEO (Print and Radio) समुद्र भट्टाचार्य; Omnicom Media, India के सीईओ कार्तिक शर्मा, सकाल मीडिया की डायरेक्टर जान्हवी अभिजीत पवार शामिल हैं।
AGM के दौरान MRUCI के मौजूदा नेतृत्व को लेकर भी घोषणा की गई। मैडिसन वर्ल्ड के पार्टनर व डायरेक्टर विक्रम सखूजा और एबीपी प्रा. लि. के सीईओ ध्रुब मुखर्जी अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे। दोनों को MRUCI के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में दोबारा चुना गया है। यह चुनाव AGM के तुरंत बाद हुई MRUCI बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ।
समाचार4मीडिया से बातचीत में आशिफ एकबाल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में चैनल का कार्यालय और न्यूजरूम तैयार किया जा रहा है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार आशिफ एकबाल के नेतृत्व में जल्द नया डिजिटल हिंदी नेशनल न्यूज चैनल BIG24 न्यूज लॉन्च होने जा रहा है। समाचार4मीडिया से बातचीत में आशिफ एकबाल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में चैनल का कार्यालय और न्यूजरूम तैयार किया जा रहा है। हाई-टेक इक्विपमेंट्स के साथ चैनल से जुड़े काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
एकबाल ने बताया कि BIG24 न्यूज का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सत्ता-पक्ष व विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में होगा, इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। आशिफ एकबाल ने बताया कि वह इस चैनल में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ की दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे।
बता दें कि मीडिया जगत में दो दशकों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले आशिफ एकबाल पूर्व में हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (JANTANTRA TV) और नेशनल चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) समेत तमाम चैनल्स में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
अपने खास साप्ताहिक शो हॉट सीट और डेली शो 8 PM के जरिए टीवी पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले आशिफ एकबाल को अपनी बेहतरीन टीवी रिपोर्ट्स के लिए अब तक तमाम अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। BIG24 न्यूज को लॉन्च करने की तैयारियों के बीच चैनल में बड़े चेहरों के जुड़ने की भी खबर है। देश के कई राज्यों में रिपोर्टरों की टीम तैयार की जा रही है, ताकि चैनल के नेटवर्क को विस्तार दिया जा सके।
वरिष्ठ पत्रकार और ‘द हिंदू बिजनेसलाइन’ के पूर्व संपादक एनके कुरुप का 26 सितंबर 2026 को केरल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और 2014 में रिटायर हुए थे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार और द हिंदू बिजनेसलाइन (The Hindu BusinessLine) के पूर्व संपादक करुणाकरा कुरुप (Karunakara Kurup), जिन्हें एनके कुरुप (NK Kurup) के नाम से जाना जाता था, का 26 सितंबर 2026 को केरल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।
एनके कुरुप ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत द इकोनॉमिक टाइम्स (The Economic Times) और द फाइनेंशियल एक्सप्रेस (The Financial Express) के मुंबई ब्यूरो से की थी। इसके बाद वह द हिंदू ग्रुप (The Hindu Group) से जुड़े और बिजनेस जर्नलिज्म (Business Journalism) में लंबा करियर बनाया।
कुरुप ने द हिंदू बिजनेसलाइन के संपादक के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली। वह 2014 में रिटायर हुए थे। अपने करियर के दौरान वह कई युवा पत्रकारों के मेंटर (Mentor) भी रहे।
सहकर्मियों और दोस्तों ने उन्हें उनके संपादकीय फैसलों (Editorial Judgement) और ईमानदारी के लिए याद किया। उनके करीबियों के मुताबिक, उनका स्वभाव गर्मजोशी भरा और देखभाल करने वाला था। उन्हें उनके खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए भी याद किया जाता है।
एनके कुरुप अपने पीछे पत्नी सुखदा कुरुप (Sukhada Kurup), बेटे शरत कुरुप (Sarat Kurup) और बहू उर्वशी नेगी (Urvashi Negi) को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 27 सितंबर को सुबह 11:30 बजे किया गया।
मुंबई में 29 सितंबर को ब्रॉडकास्ट एंड मीडिया टेक्नोलॉजी सेमिनार आयोजित होगा। इसमें डॉ. अनुराग बत्रा मुख्य वक्तव्य देंगे और विशेषज्ञ मीडिया के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग सोसाइटी (इंडिया) (Broadcast Engineering Society (India)) के मुंबई चैप्टर की ओर से 29 सितंबर 2026 को मुंबई के दूरदर्शन केंद्र, वर्ली में ‘ब्रॉडकास्ट एंड मीडिया टेक्नोलॉजी सेमिनार 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सेमिनार की थीम ‘ब्रॉडकास्टिंग बियॉन्ड बाउंड्रीज’ रखी गई है।
सेमिनार में प्रसारण और मीडिया क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और अन्य हितधारकों की भागीदारी होगी। इसमें उभरती तकनीकों और प्रसारण के भविष्य पर चर्चा की जाएगी।
एक दिवसीय सेमिनार में प्रसारण व्यवस्था में तेजी से हो रहे बदलाव और पारंपरिक प्रसारण तकनीकों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), आईपी आधारित वर्कफ्लो (IP-based workflows), क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर (Cloud Infrastructure), इमर्सिव ऑडियो (Immersive Audio), रिमोट प्रोडक्शन (Remote Production), डिजिटल रेडियो (Digital Radio), वर्चुअल प्रोडक्शन (Virtual Production), इंटेलिजेंट आर्काइव्स (Intelligent Archives) और कंटेंट सिक्योरिटी (Content Security) के साथ हो रहे मेल पर विचार किया जाएगा।
सेमिनार की शुरुआत उद्घाटन सत्र ‘विजन 2026: नेविगेटिंग द न्यू ब्रॉडकास्टिंग फ्रंटियर’ से होगी। इसमें ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग सोसाइटी (इंडिया) मुंबई के चेयरमैन और एडीजी (ई) आर. कृष्णदास स्वागत भाषण देंगे। इसके बाद सम्मानित अतिथि प्रवीण कुमार कावड़े, जोनल हेड (डब्ल्यूजेड), सुनील, प्रेसिडेंट एमेरिटस, प्रेसिडेंट-आईईटीई और चेयरमैन, इंजीनियरिंग काउंसिल ऑफ इंडिया तथा विशेष आमंत्रित राजत निगम, सीटीओ एवं हेड ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मीडिया ऑपरेशंस, जियोस्टार इंडिया अपने विचार रखेंगे।
बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा मुख्य वक्तव्य देंगे। वह बदलते प्रसारण परिदृश्य और इसके भविष्य को प्रभावित करने वाले अवसरों और चुनौतियों पर अपने विचार साझा करेंगे।
सेमिनार में प्रसारण तकनीक से जुड़े तीन तकनीकी सत्र होंगे। पहला सत्र ‘नेक्स्ट-एरा वीडियो आर्किटेक्चर्स: फ्रॉम कैमरा टू स्क्रीन’ होगा। इसमें इमर्सिव ऑडियो, रिमोट प्रोडक्शन, लो-लेटेंसी लाइव कंट्रीब्यूशन, एआई आधारित ब्रॉडकास्टिंग और एसएमपीटीई एसटी 2110 तथा आईपी आधारित प्रोडक्शन वर्कफ्लो पर चर्चा होगी।
दूसरे सत्र ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ नेटवर्क: इंटेलिजेंट साउंड एंड मॉडर्न आर्काइव्स’ में डिजिटल युग में पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टिंग, डिजिटल रेडियो, कम्युनिटी रेडियो, एआई आधारित ऑडियो प्रोसेसिंग, एलईओ सैटेलाइट ब्रॉडकास्टिंग एवं कम्युनिकेशन तथा मीडिया एसेट मैनेजमेंट और इंटेलिजेंट आर्काइव्स जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
तीसरे और अंतिम तकनीकी सत्र ‘ब्रॉडकास्टिंग: क्लाउड प्लेआउट, सिक्योरिटी एंड वर्चुअल स्टूडियोज’ में आधुनिक ओटीटी आर्किटेक्चर, वर्चुअल प्रोडक्शन, क्लाउड-नेटिव ब्रॉडकास्टिंग और कंटेंट प्रोटेक्शन पर चर्चा होगी। इसमें डीआरएम और वॉटरमार्किंग तकनीक भी शामिल होगी।
प्रत्येक तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों की प्रस्तुतियां, चर्चा और ज्ञान साझा करने के साथ दर्शकों के सवाल-जवाब का सत्र होगा। इससे प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और उभरती तकनीकों, उद्योग की कार्यप्रणाली तथा प्रसारण व्यवस्था में हो रहे बदलावों को समझने का अवसर मिलेगा।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग सोसाइटी (इंडिया) के मुंबई चैप्टर द्वारा आयोजित यह सेमिनार पेशेवर संवाद, तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान और प्रसारण की बदलती भूमिका पर सार्थक चर्चा के लिए एक मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। तकनीक आधारित और तेजी से जुड़ती मीडिया दुनिया में प्रसारण के बदलते स्वरूप पर भी यहां व्यापक विचार-विमर्श होगा।
कुणाल बिस्वास ने ABP Digital में ब्रैंड व मार्केटिंग के कंसल्टेंट के तौर पर जॉइन किया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कुणाल बिस्वास ने ABP Digital में ब्रैंड व मार्केटिंग के कंसल्टेंट के तौर पर जॉइन किया है। उन्हें ब्रैंडेड कंटेंट, ब्रैंड सॉल्यूशंस, मार्केटिंग कम्युनिकेशन और इंटीग्रेटेड मार्केटिंग के क्षेत्र में 14 साल से ज्यादा का अनुभव है।
ABP Digital में दोबारा लौटने से पहले बिस्वास Jagran New Media में जनरल मैनेजर - ब्रैंडेड कंटेंट के पद पर काम कर रहे थे। इससे पहले वह Amarujala.com में सीनियर ब्रैंड मैनेजर रह चुके हैं। उन्होंने इससे पहले ABP Digital में ब्रैंडिंग और ब्रैंड सॉल्यूशंस से जुड़ी जिम्मेदारी भी संभाली थी।
अपने करियर के दौरान बिस्वास Madison World में स्ट्रैटेजी प्लानिंग के लिए बिजनेस डायरेक्टर के तौर पर काम किया और जागरण प्रकाशन लिमिटेड की यूनिट Jagran Solutions में स्ट्रैटेजिक प्लानिंग के मैनेजर के पद पर भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य भूमिकाओं में भी काम किया है।
जी लर्न लिमिटेड (Zee Learn Limited) की 16वीं सालाना आम बैठक (AGM) 25 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी लर्न लिमिटेड (Zee Learn Limited) की 16वीं सालाना आम बैठक (AGM) 25 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कंपनी ने बताया कि एजीएम में नोटिस में शामिल सभी 3 प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ मंजूर हो गए।
कंपनी के मुताबिक, एजीएम में 18 सितंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख तक कुल 1,54,270 शेयरधारक थे। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रमोटर वर्ग के 6 और पब्लिक कैटेगरी के 102 शेयरधारक शामिल हुए।
पहले प्रस्ताव में 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय विवरणों को मंजूरी देने की बात थी। यह प्रस्ताव जरूरी बहुमत से पास हुआ। कुल 6.16 करोड़ वोट पड़े, जिनमें करीब 97.03% वोट प्रस्ताव के पक्ष में रहे, जबकि करीब 2.97% वोट इसके खिलाफ पड़े।
दूसरे प्रस्ताव में कंपनी के निदेशक मनीष रस्तोगी को रोटेशन के आधार पर दोबारा डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी मांगी गई थी। यह प्रस्ताव भी पास हो गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में करीब 91.51% वोट पड़े, जबकि 8.49% वोट इसके खिलाफ रहे।
तीसरे प्रस्ताव में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कंपनी के कॉस्ट ऑडिटर वैभव पी. जोशी एंड एसोसिएट्स को दिए जाने वाले पारिश्रमिक के भुगतान की मंजूरी मांगी गई थी। यह प्रस्ताव भी जरूरी बहुमत के साथ मंजूर हुआ। इसके पक्ष में करीब 99.06% वोट पड़े और करीब 0.94% वोट इसके खिलाफ रहे।
स्क्रूटिनाइजर की रिपोर्ट के मुताबिक, रिमोट ई-वोटिंग और एजीएम के दौरान हुई ई-वोटिंग के नतीजों के आधार पर तीनों प्रस्ताव शेयरधारकों ने जरूरी बहुमत से मंजूर कर दिए।
एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड की 27वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) 25 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड की 27वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) 25 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। बैठक में कंपनी के 45 सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कंपनी के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन विनीत जैन ने की। कंपनी ने बताया कि बैठक में सभी जरूरी नियमों और प्रावधानों का पालन किया गया।
कंपनी के मुताबिक, एजीएम में सभी निदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इसके अलावा सीईओ यतिश मेहरिशी, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर संजय कुमार बल्लभ और कंपनी सेक्रेटरी मेहुल शाह भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में कंपनी के सभी जरूरी वैधानिक रजिस्टर, दस्तावेज, ऑडिटर्स रिपोर्ट और सेक्रेटेरियल ऑडिट रिपोर्ट सदस्यों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराए गए थे। कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट और सेक्रेटेरियल ऑडिट रिपोर्ट में कोई क्वालिफिकेशन, रिजर्वेशन या प्रतिकूल टिप्पणी नहीं थी।
कंपनी ने बताया कि एजीएम में सभी प्रस्तावों पर सदस्यों को वोट करने की सुविधा दी गई। रिमोट ई-वोटिंग 20 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक हुई। इसके अलावा एजीएम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक पोल के जरिए भी वोटिंग कराई गई।
कंपनी के स्क्रूटिनाइजर की 26 सितंबर 2026 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एजीएम के नोटिस में रखे गए सभी 6 प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ मंजूर हो गए। इनमें वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों और बोर्ड व ऑडिटर्स की रिपोर्ट को मंजूरी देना शामिल था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड घोषित करने का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ।
एजीएम में रिचर्ड सालडान्हा को रोटेशन के आधार पर निदेशक के रूप में दोबारा नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। इसके साथ ही कॉस्ट ऑडिटर्स आर. नानाभॉय एंड कंपनी को दिए जाने वाले पारिश्रमिक की पुष्टि करने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
इसके अलावा रिचर्ड सालडान्हा की नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति और उनका निदेशक पद जारी रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।
छठे प्रस्ताव में कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में बदलाव और विशेष अधिकार देने की मंजूरी मांगी गई थी। इस प्रस्ताव को भी सदस्यों ने जरूरी बहुमत के साथ मंजूर कर दिया। कंपनी ने बताया कि इन सभी वोटिंग नतीजों की घोषणा 26 सितंबर 2026 को की गई और इन्हें कंपनी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है।