होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘HT Media’ समूह में अब यह बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे सौरभ शर्मा

‘HT Media’ समूह में अब यह बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे सौरभ शर्मा

सौरभ शर्मा इस समूह के साथ वर्ष 2008 से जुड़े हुए हैं और इन दिनों ब्रैंड स्टूडियो हेड के तौर पर अपनी भूमिका संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘एचटी मीडिया’ (HT Media) समूह ने सौरभ शर्मा को प्रिंट व डिजिटल दोनों के लिए अपने प्रमुख न्यूज ब्रैंड्स का मार्केटिंग और इनसाइट्स हेड नामित किया है। बता दें कि सौरभ शर्मा इस समूह के साथ वर्ष 2008 से जुड़े हुए हैं और इन दिनों ब्रैंड स्टूडियो हेड के तौर पर अपनी भूमिका संभाल रहे थे।

इस बारे में सौरभ शर्मा का कहना है, ‘पिछले 15 वर्षों से ज्यादा समय से मैं इस संस्थान का हिस्सा हूं। इस दौरान हर एक दिन ने मुझे चुनौती दी है, मुझे सशक्त बनाया है और मुझे अकल्पनीय रूप से आगे बढ़ाया है। मेरे लिए यहां अब तक का सफर काफी गौरवशाली रहा है और इस दौरान मुझे प्रत्येक सहकर्मी से प्रेरणा मिली है।’

इसके साथ ही सौरभ शर्मा का यह भी कहना है, ‘एचटी मीडिया के दीर्घकालिक टिकाऊ विकास के उद्देश्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और अपने पास मौजूद शक्तिशाली ब्रैंड्स के माध्यम से अपने बिजनेस को फिर से परिभाषित करना चाहते हैं। मैं सभी प्लेटफार्म्स पर ब्रैंड की क्षमता को उजागर करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’

टैग्स एचटी मीडिया सौरभ शर्मा मार्केटिंग हेड एचटी मीडिया ग्रुप
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है