होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT मीडिया समूह में सीनियर लीडरशिप लेवल पर हुए कई बदलाव

HT मीडिया समूह में सीनियर लीडरशिप लेवल पर हुए कई बदलाव

सभी बदलाव एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगे। नई व्यवस्था के तहत इंद्र नारायण दास नए नेशनल सर्कुलेशन हेड होंगे, जबकि वर्तमान में नेशनल सर्कुलेशलन हेड (प्रिंट) अहिजीत दत्ता को नई भूमिका सौंपी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘एचटी मीडिया’ (HT Media) समूह ने लीडरशिप लेवल पर कई बदलाव किए हैं। इस बारे में समूह के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव बेओत्रा का कहना है, ‘लीडरशिप में ये परिवर्तन निरंतर नवाचार के माध्यम से सतत विकास और बाजार नेतृत्व के लिए एचटी मीडिया समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इन बदलावों के साथ, हम अपने बिजनेस को और भी उज्ज्वल और अधिक सफल भविष्य की ओर ले जाना जारी रखेंगे।’ बता दें कि लीडरशिप में किए गए उपरोक्त सभी बदलाव एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगे।

इन बदलावों के तहत वर्तमान में नेशनल सर्कुलेशन हेड (प्रिंट) की जिम्मेदारी निभा रहे अहिजीत दत्ता अब समूह में नई भूमिका निभाएंगे। वह इस समूह के साथ करीब 19 साल से जुड़े हुए हैं और तमाम प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं। वह ‘मिंट’ और ‘हिन्दुस्तान’ में नेशनल सेल्स हेड रह चुके हैं। वह सिंगापुर में ‘एचटी ओवरसीज’ के हेड और चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (पश्चिम-दक्षिण) भी रह चुके हैं। उन्हें रिटेल और मीडिया सेक्टर्स में काम करने का 38 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘बाटा’ और ‘एबीपी’ में भी अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।

इसके साथ ही पूर्व चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (नॉर्थ-2) इंद्र नारायण दास को अहिजीत दत्ता की जगह नेशनल सर्कुलेशन हेड बनाया गया है। इंद्र नारायण ने वर्ष 2016 में समूह में बिहार परिक्षेत्र के बिजनेस हेड के रूप में जॉइन किया था। उन्हें तमाम क्षेत्रों में काम करने का 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘सैमसंग’, ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ और ‘नोकिया’ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।      

वहीं, इंद्र नारायण दास की जगह स्वाति सारदा अब चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (नॉर्थ-2 और पूर्वी परिक्षेत्र) की कमान संभालेंगी। स्वाति सारदा ने वर्ष 2014 में इस समूह को जॉइन किया था और ‘मिंट’  में करीब पांच साल तक मार्केटिंग, सॉल्यूशंस, इवेंट्स और सर्कुलेशन जैसे विभागों में अपनी भूमिका निभाई। वर्ष 2018 में उन्होंने सभी ब्रैंड्स में बिजनेस हेड (IPR & Alliances) की जिम्मेदारी संभाली। फरवरी 2021 में वह हेड (Government Business) के रूप में फिर शामिल हुईं और पिछले साल इवेंट बिजनेस संभाला। स्वाति सारदा को हेल्थकेयर और मीडिया में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। उन्हें सेल्स, मार्केटिंग, सॉल्यूशंस, सर्कुलेशन, पीआर और ऑपरेशंस में विशेषज्ञता हासिल है। वह ‘फोर्टिस हेल्थकेयर’, ‘नोवा मेडिकल’ और एनएसडीसी जैसे जाने-माने ब्रैंड्स के साथ काम कर चुकी हैं।  

नई व्यवस्था में स्वाति सारदा की जगह विजय नायर को इवेंट्स हेड बनाया गया है। वर्तमान में वह समूह के स्वामित्व वाले जॉब और रिक्रूटमेंट पोर्टल ‘Shine.com’ में वाइस प्रेजिडेंट और मार्केटिंग हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने यहां पर दिसंबर 2021 में जॉइन किया था। पूर्व में वह ‘वॉल्ट डिज्नी’ और ‘नेशनल जियोग्राफिक’ जैसे प्रतिष्ठित नामों के साथ महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।   

वर्तमान में ऐड ऑपरेशंस और प्राइसिंग के हेड जयदीप दहिया को प्रमोट कर पश्चिमी परिक्षेत्र का चीफ रेवेन्यू ऑफिसर बनाया गया है। जयदीप दहिया को एफएमसीजी और आईटी कंपनियों जैसे- ‘मैरिको’ और ‘एचपी’ में सेल्स, ऑपरेशंस, मार्केटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह इस समूह के साथ विभिन्न भूमिकाओं में 12 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं।

इसके साथ ही स्कूल एडिशन (PACE) की कमान संभाल रहीं रूपाली धवन को ऐड ऑपरेशंस डिवीजन का हेड बनाया गया है। वह इस समूह के साथ 14 साल से जुड़ी हुई हैं। पूर्व में वह  ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी’, ‘रेडियो मिर्ची’ और ‘ब्लूमबर्ग यूटीवी’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुकी हैं।


टैग्स एचटी मीडिया राजीव बेओत्रा इंद्र नारायण दास अहिजीत दत्ता
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago