होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Times Network’ को बाय बोलकर इस बड़े पद पर ‘HT Digital Streams’ से जुड़े शुभजीत सेनगुप्ता
‘Times Network’ को बाय बोलकर इस बड़े पद पर ‘HT Digital Streams’ से जुड़े शुभजीत सेनगुप्ता
शुभजीत सेनगुप्ता ‘टाइम्स नेटवर्क’ में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में अपनी पारी को विराम देने के बाद शुभजीत सेनगुप्ता ने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) समूह का डिजिटल बिजनेस संभालने वाली कंपनी 'एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स’ (HT Digital Streams) में हेड (वीडियो और सोशल मीडिया) के पद पर जॉइन किया है। उन्होंने लिंक्डइन पर खुद यह जानकारी शेयर की है।
बता दें कि शुभजीत सेनगुप्ता ‘टाइम्स नेटवर्क’ में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।
शुभजीत सेनगुप्ता ने नवंबर 2021 में टाइम्स नेटवर्क में ग्रुप लीड (Digital Videos & Social Media) के पद पर जॉइन किया था। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में उन्हें एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
टाइम्स नेटवर्क से पहले शुभजीत सेनगुप्ता लंबे समय तक ‘नेटवर्क18’ (Network18) में तमाम प्रमुख पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से शुभजीत सेनगुप्ता को नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क एचटी मीडिया एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स शुभजीत सेनगुप्ता अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग