होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हरिभूमि ग्रुप में न्यूज एडिटर हितेश व्यास का इस्तीफा, नई पारी का ऐलान जल्द
हरिभूमि ग्रुप में न्यूज एडिटर हितेश व्यास का इस्तीफा, नई पारी का ऐलान जल्द
हरिभूमि ग्रुप के ‘आईएनएच' (INH) न्यूज चैनल से हितेश व्यास ने इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हरिभूमि ग्रुप के ‘आईएनएच' (INH) न्यूज चैनल से हितेश व्यास ने इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के जाने-पहचाने चेहरे हितेश व्यास बतौर न्यूज एडिटर पदस्थ थे। हितेश व्यास का अगला कदम क्या होगा, उन्होंने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि वे जल्द ही किसी रीजनल न्यूज चैनल में बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। नई पारी का ऐलान जल्द हो सकता है।
हितेश व्यास मीडिया जगत का जाना माना नाम है। उन्होंने राजस्थान, हैदराबाद, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में काम किया है। हितेश व्यास सीनियर न्यूज एंकर होने के साथ इनपुट एडिटर, आउटपुट एडिटर, स्टेट हेड और न्यूज एडिटर रह चुके हैं। उन्होंने ‘ईटीवी राजस्थान’, ‘जी 24घंटे छत्तीसगढ़’, ‘आईबीसी24’, ‘ईटीवी भारत’ और ‘आईएनएच न्यूज’ में सेवाएं दी हैं।
नई पारी के बारे में पूछने पर हितेश व्यास ने सिर्फ इतना कहा कि ‘सीढ़ियां उन्हें मुबारक जिन्हें सिर्फ छत तक जाना है... जिनकी मंजिल आसमान है, उसे रास्ता खुद बनाना है। इंतजार करिए।’
टैग्स हरिभूमि आईएनएच न्यूज चैनल हितेश व्यास