होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IRS: ये बना दिल्ली-मुंबई में पढ़े जाने वाला नंबर 1 अखबार
IRS: ये बना दिल्ली-मुंबई में पढ़े जाने वाला नंबर 1 अखबार
न दोनों शहरों को मिलाकर इस अखबार की पाठक संख्या 2.72 मिलियन है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इंडियन रीडरशिप सर्व 2019 के मुताबिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) ने देश के दो बड़े मार्केट दिल्ली-एनसीआर और मुंबई को मिलाकर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यह आंकड़े एवरेज इश्यू रीडरशिप के आधार पर तैयार किए गए हैं। इन दोनों शहरों को मिलाकर इस अखबार की पाठक संख्या 2.72 मिलियन है। यही नहीं, देश के बड़े मार्केट्स में हिन्दुस्तान टाइम्स की रीडरशिप में भी इजाफा हुआ है और 3.39 मिलियन पाठक संख्या के साथ यह देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अंग्रेजी अखबारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
पंजाब में 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपनी उपस्थिति और मजबूत की है और 3.21 लाख की एआईआर के साथ इस क्षेत्र में यह एक बार फिर से नंबर 1 अखबार बनकर उभरा है। मुंबई में 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपनी पाठक संख्या में काफी इजाफा किया है और अब इसकी एआईआर संख्या 9 लाख पहुंच चुकी है। एचटी मीडिया के बिजनेस अखबार ‘मिंट’ (Mint) ने भी 342,000 एवरेज इश्यू रीडरशिप के साथ दो नंबर पर अपनी स्थिति बरकरार रखी है।
टैग्स हिन्दु्स्तान टाइम्स आईआरएस