होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'टाइम्स नाउ नवभारत' से विदाई लेकर हिमांशु दीक्षित ने जॉइन किया 'आजतक'
'टाइम्स नाउ नवभारत' से विदाई लेकर हिमांशु दीक्षित ने जॉइन किया 'आजतक'
वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु दीक्षित ने अब 'आजतक' से नई पारी की शुरुआत की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु दीक्षित ने अब 'आजतक' से नई पारी की शुरुआत की है। यहां उन्होंने बतौर सीनियर प्रड्यूसर और एंकर जॉइन किया है। इससे पहले वह करीब चार साल तक 'टाइम्स नाउ नवभारत' में एंकर और प्रड्यूसर की भूमिका में रहे। यहां वह इस चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे।
'टाइम्स नाउ नवभारत' में वह एक बजे की डिबेट की जिम्मेदारी संभालते थे। इसके साथ ही उन्होंने इस चैनल को मजबूती देने वाली तमाम बड़ी स्टोरी जैसे-उत्तराखंड, हिमाचल आपदा से लेकर बड़े-बड़े मुद्दों पर ग्राउंड कवरेज कर चैनल को एक्सक्लूसिव स्टोरी दीं।
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हिमांशु दीक्षित को मीडिया में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। उन्होंने न्यूज नेशन, APN न्यूज, OK इंडिया, भारत समाचार और KBC न्यूज जैसे चैनलों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। एंकरिंग और प्रोडक्शन के क्षेत्र में उनकी पहचान बेहद मजबूत रही है।
समाचार4मीडिया की ओर से हिमांशु दीक्षित को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स