होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोर्ट ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को दिए निर्देश, इस मामले की जानकारी मीडिया में न हो लीक

कोर्ट ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को दिए निर्देश, इस मामले की जानकारी मीडिया में न हो लीक

पीठ ने डीसीपी क्राइम ब्रांच को निर्देश दिया है कि वे कोर्ट में 2 सप्ताह के भीतर बताएं कि क्या किसी आरोपी के बारे में पत्रकार या सोशल मीडिया में कोई जानकारी दी गयी है या नहीं?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दिल्ली हिंसा और पिंजरा तोड़ ग्रुप के सदस्यों को लेकर कोई जानकारी अब सार्वजनिक नहीं की जाएगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को इस हिंसा को लेकर निर्देश दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली हिंसा से जुड़े किसी भी आरोपी और पिंजरा तोड़ ग्रुप के सदस्यों को लेकर किसी भी तरह की जानकारी मीडिया या सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं की जाएगी। यानी क्राइम ब्रांच किसी थर्ड पर्सन या पत्रकार से भी जानकारी साझा नहीं कर सकेगा।

सोशल मीडिया पर भी जानकारी शेयर करने पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। न्यायमूर्ति विभु बाखरू की पीठ ने डीसीपी क्राइम ब्रांच को निर्देश दिया है कि वे कोर्ट में 2 सप्ताह के भीतर हलफनामा दायर कर बताएंगे कि क्या किसी आरोपी के बारे में किसी थर्ड पर्सन यानी पत्रकार या सोशल मीडिया में कोई जानकारी दी गयी है या नहीं?

दरअसल, पिंजरा तोड़ ग्रुप की सदस्य देवांगना कलिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर क्राइम ब्रांच पर आरोप लगाया है कि मीडिया या सोशल मीडिया पर आरोपियों के बारे में जानकारी लीक की जा रही है। देवांगना कलिता ने अपनी याचिका में कहा कि अपराध शाखा के अधिकारी जानबूझकर मनगढंत जानकारी लीक कर रहे हैं जो गलत है। इन जानकारियों के वायरल होने से उनके परिवार वालों को जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने मांग की कि पुलिस द्वारा दी जा रही जानकारी पर रोक लगाई जाए।

इस पर ही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को है।

बता दें कि भारत सारकार द्वारा जारी नागिरकता संसोधन कानून को लेकर दिल्ली में विरोध के दौरान हिंसा हुई थी। इसी मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस जांच कर रही है। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

वहीं, पिंजरा तोड़ कॉलेज की छात्राओं का एक ऐसा संगठन है, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई नामी कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हैं। ये संगठन कॉलेज हॉस्टल के नियमों के खिलाफ जाकर काम करता है। दिल्ली हिंसा में कई बार इस संगठन का नाम सामने आ चुका है। ऐसे में अब हाई कोर्ट ने संस्था के किसी भी सदस्य से जुड़े विवरण को सार्वजिनक करने पर रोक लगा दी है।


टैग्स दिल्ली पुलिस दिल्ली हाईकोर्ट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

37 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

51 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

51 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago