होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हवास मीडिया नेटवर्क’ में उदय मोहन व आर वेंकटसुब्रमण्यन का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘हवास मीडिया नेटवर्क’ में उदय मोहन व आर वेंकटसुब्रमण्यन का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी
नई व्यवस्था के तहत उदय मोहन ‘हवास मीडिया इंडिया’ में जबकि आर वेंकटसुब्रमण्यन ‘हवास प्ले’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर अपनी भूमिका निभाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘हवास इंडिया’ (Havas India) की विशेष मीडिया डिवीजन ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया’ (Havas Media Network India) ने अपने दो शीर्ष पदाधिकारियों उदय मोहन और आर वेंकटसुब्रमण्यन को प्रमोशन का तोहफा देते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है।
नई व्यवस्था के तहत उदय मोहन अब ‘हवास मीडिया इंडिया’ (Havas Media India) में जबकि आर वेंकटसुब्रमण्यन ‘हवास प्ले’ (Havas Play) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर अपनी भूमिका निभाएंगे। दोनों पूर्व की तरह ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया’ (Havas Media Network India) के सीईओ मोहित जोशी को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे।
चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में अपनी नई भूमिका में उदय मोहन हवास मीडिया इंडिया के व्यापक संचालन और रणनीतिक विकास पहलों का नेतृत्व करेंगे। उदय मोहन को मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘हवास मीडिया समूह’ इंडिया के साथ उदय 16 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने एक प्रभावी लीडर और तमाम क्लाइंट्स के लिए एक मजबूत भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत किया है। पिछले कुछ वर्षों में उदय ने मार्केट की बेहद अस्थिर स्थितियों के दौरान क्लाइंट्स के लिए इनोवेशन, ट्रांसफोर्मेशन और सार्थक मीडिया रणनीति (meaningful media strategy) को आगे बढ़ाया है।
वहीं, वेंकटसुब्रमण्यम ने पिछले साल हवास प्ले की कमान संभाली थी जब वैश्विक स्तर पर कई अन्य देशों के साथ भारत में विशेष समारोह लॉन्च किया गया था। उनके मार्गदर्शन में हवास प्ले ने स्पोर्ट्स, कंटेंट और एंटरटेनमेंट डिवीजन में कई सफल आईपी (IPs) और पहलों (initiatives) दमदार प्रदर्शन किया है, जिससे अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में अग्रणी खिलाड़ी के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है।
इस बारे में राणा बरुआ, ग्रुप सीईओ, हवास इंडिया, दक्षिण पूर्व एशिया और उत्तरी एशिया (जापान और दक्षिण कोरिया) का कहना है, ‘उदय और वेंकट का प्रमोशन हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुआ है, क्योंकि एजेंसी उल्लेखनीय विकास का अनुभव कर रही है। उनका रणनीतिक कौशल और समर्पण वर्षों से हमारी एजेंसी की सफलता को आगे बढ़ाने में सहायक रहा है। मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।‘
वहीं, ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया’ के सीईओ मोहित जोशी का कहना है, ‘उदय और वेंकट के साथ उनके संबंधित बिजनेस डिवीजनों में हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया ने महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो एजेंसी के विस्तारित ग्राहक पोर्टफोलियो, नए अधिग्रहण और रणनीतिक साझेदारी में स्पष्ट है। दोनों का प्रमोशन हमारी आंतरिक क्षमताओं का पोषण करके हमारे संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के प्रति हमारे अटूट समर्पण को रेखांकित करता है। उनके जैसे लीडर्स हमारे क्लाइंट्स और इंडस्ट्री के लिए मीडिया को सार्थक बनाने के हमारे लक्ष्य का प्रमुख भाग हैं, क्योंकि उनका असाधारण उद्योग कौशल हमारी जैसी विविधतापूर्ण टीम का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण है। मैं उदय और वेंकट को उनकी नई भूमिकाओं के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि हम साथ मिलकर विकास और सफलता के पथ पर इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।’
टैग्स हवास मीडिया प्रमोशन मोहित जोशी राणा बरुआ हवास मीडिया ग्रुप उदय मोहन आर वेंकटसुब्रमण्यन