होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘GroupM’ में अश्विन पद्मनाभन का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी

‘GroupM’ में अश्विन पद्मनाभन का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी

वह गुरुग्राम से अपनी जिम्मेदारी निभाना जारी रखेंगे और ‘ग्रुपएम’ (साउथ एशिया) के सीईओ प्रशांत कुमार को रिपोर्ट करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘ग्रुपएम’ (GroupM) ने अश्विन पद्मनाभन को साउथ एशिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर प्रमोट किया है। अपनी इस भूमिका में वह ग्रुपएम के व्यापक और विविध कार्यों की देखरेख करेंगे, जिनमें इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, कंटेंट, ओओएच ऑफरिंग और नेक्सस शामिल हैं।

इसके अलावा इन्वेस्टमेंट, ट्रेडिंग, पार्टनरशिप्स और एंटरटेनमेंट भी उनके पोर्टफोलियो का हिस्सा बने रहेंगे। वह गुरुग्राम से अपनी जिम्मेदारी निभाना जारी रखेंगे और ‘ग्रुपएम’ (साउथ एशिया) के सीईओ प्रशांत कुमार को रिपोर्ट करेंगे।

इस बारे में ‘ग्रुपएम’ (साउथ एशिया) के सीईओ प्रशांत कुमार का कहना है, ‘अश्विन को क्लाइंट्स की जरूरतों और इंडस्ट्री ईकोसिस्टम की काफी गहरी समझ है और उनका बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड मिलकर संबंधित डोमेन में एक नया अध्याय लिखेगा। वह लगातार उत्कृष्ट ग्राहक कार्य प्रदान करने के लिए सरलता और समेकन पर जोर देते हुए कई प्रथाओं में तालमेल बिठाना जारी रखेंगे।’

वहीं, अश्विन पद्मनाभन का कहना है, ‘आज के दौर में क्लाइंट्स विशेष परिचालन रणनीतियों (operating strategies) की तलाश में हैं, जो उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करें और जब बात अपने क्लाइंट्स की आती है तो ग्रुपएम हमेशा बेहतर दृष्टिकोण अपनाता है। मैं ब्रैंड्स के लिए दीर्घकालिक सफलता लाने, हमारी सेवाओं में प्रभावशीलता और अनुकूलन लाने के लिए अपनी टीमों के साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’

टैग्स ग्रुपएम प्रशांत कुमार प्रमोशन सीओओ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अश्विन पद्मनाभन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है