होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सैन्य मामलों की रिपोर्टिंग पर मीडिया को हिदायत, केंद्र ने जारी की 4 सूत्रीय एडवाइजरी
सैन्य मामलों की रिपोर्टिंग पर मीडिया को हिदायत, केंद्र ने जारी की 4 सूत्रीय एडवाइजरी
राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़ी संवेदनशील खबरों की कवरेज को लेकर भारत सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए एक चार बिंदुओं वाली एडवाइजरी जारी की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़ी संवेदनशील खबरों की कवरेज को लेकर भारत सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए एक चार बिंदुओं वाली एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी न केवल सैन्य ऑपरेशनों की गरिमा बनाए रखने की दिशा में एक कदम है, बल्कि सशस्त्र बलों के जवानों और उनके परिवारों की निजता की रक्षा को भी प्राथमिकता देती है।
एडवाइजरी के मुताबिक, मीडिया संस्थानों को बिना आधिकारिक अनुमति के किसी भी सैन्यकर्मी या उनके परिवार से संपर्क करने या उनके आवास पर जाने से परहेज करने को कहा गया है। यह निर्देश ऐसे समय में अनचाहे दखल से बचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है जब स्थिति संवेदनशील हो सकती है।
इसके साथ ही सरकार ने साफ किया है कि मीडिया किसी जवान की निजी जानकारियां- जैसे घर का पता या पारिवारिक तस्वीरें प्रसारित न करें, क्योंकि इससे उनकी सुरक्षा और गोपनीयता को खतरा हो सकता है।
तीसरे बिंदु में यह स्पष्ट किया गया है कि रिपोर्टिंग केवल सैन्यकर्मियों के प्रोफेशनल और ऑपरेशनल पहलुओं तक सीमित होनी चाहिए। उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों से पूरी तरह परहेज करने को कहा गया है।
चौथा और अंतिम निर्देश यह है कि किसी भी सक्रिय ऑपरेशन या हाई अलर्ट की स्थिति में मीडिया को अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए और गोपनीयता का सम्मान करना चाहिए।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे हालिया सैन्य अभियानों की कवरेज के संदर्भ में यह एडवाइजरी मीडिया के लिए एक आवश्यक याद दिलाती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों की रिपोर्टिंग में संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और संतुलन अनिवार्य हैं।
टैग्स