होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया परिवर्तन के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: अश्विनी वैष्णव

मीडिया परिवर्तन के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: अश्विनी वैष्णव

अपने मुख्य संबोधन में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका और देश की चर्चाओं को दिशा देने में इसकी बड़ी जिम्मेदारी को समझती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

मीडिया परिदृश्य में जारी बदलाव के महत्व को रेखांकित करते हुए, रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता पारंपरिक मीडिया की भूमिका को पुनःपरिभाषित करना, उचित मुआवजा सुनिश्चित करना, कॉपीराइट से जुड़ी चुनौतियों का समाधान निकालना और संपादकीय रूप से जांचे गए कंटेंट के महत्व को बनाए रखना है।

'DNPA कॉन्क्लेव 2025: एआई युग में मीडिया परिवर्तन' कार्यक्रम में अपने मुख्य संबोधन में अश्विनी वैष्णव ने सरकार की इस बदलाव को समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका और देश की चर्चाओं को दिशा देने में इसकी बड़ी जिम्मेदारी को समझती है।

उन्होंने कहा, "आज मीडिया की दुनिया एक बड़े बदलाव से गुजर रही है। पारंपरिक मीडिया, जो अखबार और टीवी के रूप में एक बहुत बड़ा माध्यम था, आज डिजिटल मीडिया के रूप में बहुत बड़े पैमाने पर उभरा है। कई जगहों पर, विशेष रूप से युवा पीढ़ी ने पूरी तरह से पारंपरिक मीडिया से डिजिटल मीडिया की ओर रुख कर लिया है। ऐसे में हमें पारंपरिक मीडिया में अपनी भूमिका को किस तरह देखना चाहिए? हम इस बदलाव के साथ खुद को कैसे बदल सकते हैं? हम मीडिया जगत से जुड़े रोजगार और नौकरियों की सुरक्षा करते हुए आगे कैसे बढ़ सकते हैं?"

वैष्णव ने आगे कहा, "कॉपीराइट के मुद्दों को हम कैसे हल करें? पारंपरिक मीडिया को उचित मुआवजा कैसे मिले? इस पर हम कैसे काम करें? कंटेंट निर्माताओं और विशेष रूप से संपादकीय जांच के बाद आने वाले कंटेंट के महत्व को कैसे बढ़ाया जाए, उसे उचित पहचान कैसे मिले? इन सभी विषयों पर DNPA कॉन्क्लेव में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए, ताकि आपको स्पष्ट नीति दिशा और नीति सिफारिशें मिल सकें।"

अपने रिकॉर्डेड वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "इस बदलाव के दौरान, सरकार की ओर से आपको जो भी सहायता की आवश्यकता होगी, हम देने के लिए तैयार हैं। पूरा देश मीडिया को एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखता है। मीडिया के इस बदलाव को सुगम कैसे बनाया जाए और इसे बिना किसी रुकावट के कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर आपके सुझाव सामने आने चाहिए।"

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

20 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है