होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गूगल न्यूज के वाइस प्रेजिडेंट व जनरल मैनेजर शैलेश प्रकाश ने दिया इस्तीफा
गूगल न्यूज के वाइस प्रेजिडेंट व जनरल मैनेजर शैलेश प्रकाश ने दिया इस्तीफा
गूगल न्यूज (Google News) के वाइस प्रेजिडेंट व जनरल मैनेजर शैलेश प्रकाश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
गूगल न्यूज (Google News) के वाइस प्रेजिडेंट व जनरल मैनेजर शैलेश प्रकाश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शैलेश प्रकाश ने दो साल पहले गूगल में जॉइन किया था। वह गूगल न्यूज और गूगल सर्च के इकोसिस्टम का संचालन देख रहे थे।
इससे पहले शैलेश प्रकाश Nautilus Inc. के बोर्ड में थे। वह पहलेThe Washington Post में चीफ प्रोडक्ट व टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर भी रह चुके हैं।
प्रकाश ने Microsoft में भी लीडरशिप की भूमिका में रहे हैं, जहां उन्होंने कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है, जब गूगल और पब्लिशर्स के बीच तनाव बढ़ रहा है।
टैग्स गूगल न्यूज शैलेश प्रकाश