होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गूगल ने अपने कर्मचारियों के हित में लिया ये बड़ा फैसला

गूगल ने अपने कर्मचारियों के हित में लिया ये बड़ा फैसला

कोरोना संक्रमण के लगातार हो रहे प्रसार की वजह से टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना संक्रमण के लगातार हो रहे प्रसार की वजह से टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। गूगल भारत सहित दुनियाभर में अपने कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने की व्यवस्था को अगले साल 30 जून तक जारी रखने का फैसला किया है। गूगल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपने कर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, 'कर्मचारियों को अपनी आगामी योजनाओं के निर्धारण में सहूलियत देने के लिए हम अपने वैश्विक स्वैच्छिक वर्क फ्रॉम होम के ऑप्शन को 30 जून 2021 तक बढ़ा रहे हैं। यह उन पदों के लिए है, जिनमें ऑफिस से काम करने की आवश्यकता नहीं होती। तब तक ऐसे लोगों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि गूगल और उसकी मातृ कंपनी अल्फाबेट इंक के दुनियाभर में नियमित और संविदा के दो लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। इसमें भारत के करीब 5,000 कर्मचारी भी शामिल हैं।

गूगल में वर्क फ्रॉम होम का विकल्प अब 30 जून 2021 चक चलेगा, जोकि पहले दिसंबर 2020 में खत्म हो रहा है।

टैग्स गूगल वर्क फ्रॉम होम एम्प्लॉयीज
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है