होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / घर चाहने वाले पत्रकारों के लिए अच्छी खबर
घर चाहने वाले पत्रकारों के लिए अच्छी खबर
राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त ने जारी किए आदेश, पिंक सिटी प्रेस क्लब को उपलब्ध करानी होगी ऐसे पत्रकार और आवासों की लिस्ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
राजस्थान में ई-नीलामी की प्रक्रिया में शामिल हाउसिंग बोर्ड के मकानों को अब पत्रकार सीधे ही प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए पिंक सिटी प्रेस क्लब को हाउसिंग बोर्ड को प्रस्ताव बनाकर देना होगा। पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अभय जोशी की मांग पर राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। इस बारे में अभय जोशी ने बुधवार को पवन अरोड़ा के समक्ष हाउसिंग बोर्ड की तरफ से नीलाम किए जा रहे आवास पत्रकारों को सीधे आवंटित करने की मांग रखी थी।
अब पवन अरोड़ा की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि पत्रकारों को इच्छित आवास इस नीलामी प्रक्रिया से हटाकर सीधे आवंटित कर दिए जाएंगे। अपने पत्र में पवन अरोड़ा का कहना है कि इसके लिए पिंक सिटी प्रेस क्लब को ऐसे पत्रकारों के नाम और उनके द्वारा चाहे गए इस तरह के आवासों की सूची हाउसिंग बोर्ड को मुहैया करानी होगी। इसके बाद सूची में शामिल पत्रकारों को नीलामी की बजाय सीधे ही ये आवास उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा की ओर से जारी पत्र की कॉपी आप यहां देख सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स पत्रकारों को आवास अभय जोशी पवन अरोड़ा