होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 12 मंजिला बिल्डिंग पर इजरायली सेना की एयर स्ट्राइक, कई मीडिया संस्थानों के ऑफिस तबाह
12 मंजिला बिल्डिंग पर इजरायली सेना की एयर स्ट्राइक, कई मीडिया संस्थानों के ऑफिस तबाह
इजरायल और फिलीस्तीन के बीच युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। गाजा में इजरायली सेना ने मीडिया हाउस की बिल्डिंग पर शनिवार को हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
इजरायल और फिलीस्तीन के बीच युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। गाजा में इजरायली सेना ने मीडिया हाउस की बिल्डिंग पर शनिवार को हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हवाई हमले से यह पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस 12 मंजिला वाली बिल्डिंग में अमेरिका स्थित न्यूज एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ और कतर स्थित न्यूज चैनल ‘अल-जज़ीरा’ जैसे मीडिया संस्थान के दफ्तर थे। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
एपी के मुताबिक, ये एयर स्ट्राइक इजरायल की सेना की उस चेतावनी के बाद आई, जिसमें उन्होंने बिल्डिंग को खाली करने के लिए कहा था।
BREAKING: Israeli air raid flattens building that houses Al Jazeera and other international media outlets in Gaza City.
— Al Jazeera English (@AJEnglish) May 15, 2021
Follow our LIVE coverage: https://t.co/RvtP1lEX1x pic.twitter.com/pr963DBTde
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले से पहले इजरायल की ओर से यह चेतावनी जारी की गई थी कि वह अगले एक घंटे के भीतर गाजा शहर में अल-जजीरा के ऑफिस और अन्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स वाली इमारत पर हमला करेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस 12 मंजिला इमारत के मालिक का कहना था कि उन्हें इजरायल की सेना से एक कॉल आया था, जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई कि उनकी इमारत को हवाई हमले से निशाना बनाया जाएगा।
अल-जजीरा की प्रड्यूसर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनके सहकर्मी ऑफिस से निकल चुके हैं। उन्होंने बताया कि अल-जज़ीरा ने इजरायल के खुफिया अधिकारी और जला भवन के मालिक अबू हुसम के बीच फोन कॉल (स्पीकर पर) का सीधा प्रसारण किया। अधिकारी ने कहा कि बिल्डिंग के मालिक ने इजरायली अधिकारी से कहा कि मीडिया को इमारत से अपने उपकरण निकालने के लिए समय दें, लेकिन अधिकारी ने इसके लिए मना कर दिया।
? Israel has given a “warning” that it will bomb the building that houses Al Jazeera offices and other international media channels in Gaza City in one hour...our colleagues have already evacuated
— لينة (@LinahAlsaafin) May 15, 2021
इससे पहले इजराइल और हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन मानता है) के बीच जारी जंग में 126 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 31 बच्चे भी शामिल हैं। दोनों तरफ के हमलों में 950 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 9 इजराइली और बाकी फिलिस्तीनी हैं।
यहां देखें वीडियो:
टैग्स एसोसिएटेड प्रेस अल-जजीरा गाजा इजरायली सेना मीडिया हाउस की बिल्डिंग हवाई हमला मीडिया संस्थान के दफ्तर एपी