होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘NDTV’ से जुड़े गौरव बड़जात्या, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
‘NDTV’ से जुड़े गौरव बड़जात्या, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
इससे पहले ‘टाइम्सप्रो’ (TimesPro) में ब्रैंड मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे गौरव बड़जात्या
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘टाइम्सप्रो’ (TimesPro) में ब्रैंड मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस हेड रहे गौरव बड़जात्या ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर मार्केटिंग हेड जॉइन किया है।
विश्वसनीय सूत्रों ने हमारी सहयोगी अंग्रेजी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से इस खबर की पुष्टि की है। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ने एनडीटीवी मैनेजमेंट और गौरव बड़जात्या से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।
बता दें कि गौरव बड़जात्या को स्ट्रैटेजिक ग्रोथ और डिजिटल में विशेषज्ञता के साथ-साथ मार्केटिंग लीडरशिप का काफी अनुभव है। ‘टाइम्सप्रो’ से पहले वह ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी ‘WWE’ में मार्केटिंग डायरेक्टर (इंडिया) रह चुके हैं। ‘WWE’ से पहले वह ‘स्टार टीवी नेटवर्क’ में वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) और ‘पारले एग्रो प्रा. लि.’ में सीनियर ब्रैंड मैनेजर भी रह चुके हैं।
नई दिल्ली में ‘FORE School of Management’ के विद्यार्थी रहे गौरव बड़जात्या को उनके रणनीतिक कौशल और मार्केटिंग में अभिनव दृष्टिकोण के लिए पहचाना जाता है। बता दें कि एनडीटीवी में उनकी नियुक्ति गतिशील नेतृत्व को बढ़ावा देने और प्रतिस्पर्धी मीडिया परिदृश्य में विकास और जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक मार्केटिंग पहलों (strategic marketing initiatives) का लाभ उठाने के लिए चैनल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
संजय पुगलिया के नेतृत्व में एनडीटीवी खुद को नए सिरे से और आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रहा है और इस मार्केटिंग लीडरशिप नियुक्ति को एनडीटीवी की टीम में वरिष्ठ बिजनेस लीडरशिप व प्रोफेशनल्स को लाने की रणनीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। करीब तीन महीने पहले ही ‘एनडीटीवी प्रॉफिट’ (NDTV Profit) चैनल को लॉन्च किया गया था। इससे पहले नेहा सेठी ने AVP (मार्केटिंग) के तौर पर एनडीटीवी ग्रुप जॉइन किया था। नेहा सेठी पहले इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़ी हुई थीं।
टैग्स एनडीटीवी नई पारी नियुक्ति नई दिल्ली टेलिविजन गौरव बड़जात्या