होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कैसे शोभा डे ने की पाकिस्तान की मदद, देखें विडियो

कैसे शोभा डे ने की पाकिस्तान की मदद, देखें विडियो

जानी-मानी लेखिका शोभा डे अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेती रहती हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

शोभा डे जानी-मानी लेखिका हैं और अक्सर विवादों में रहती हैं। खासतौर पर जब से नरेंद्र मोदी सत्ता में हैं, वो अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए सरकार और पार्टी को निशाने पर लेती रही हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले के बाद भी उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसके चलते उनका काफी मजाक उड़ा था। अब पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने शोभा डे के बारे में ऐसा खुलासा किया है, जिससे उनकी और ज्यादा किरकिरी होनी तय है। इस खुलासे से ये तो कम से कम साबित होगा ही कि पाकिस्तान के इशारे पर भी भारतीय स्तम्भकार अखबारों में लेख लिख रहे हैं।

अब्दुल बासित ने हाल ही में ये खुलासा पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि बुरहान वानी की कश्मीर में एनकाउंटर में मौत के बाद जिस तरह पैलट गन्स का इस्तेमाल किया गया, इकोनोमिक शट डाउन हुआ, वो भारत की मेनलैंड से किसी जर्नलिस्ट को ढूंढ रहे थे कि कोई तो इसके खिलाफ कुछ लिखता, लेकिन कोई तैयार ही नहीं हो रहा था। तभी एक खातूना मिलीं, शोभा डे और उन्होंने शोभा डे को कन्विंस किया। बासित ने बताया कि अपने लेख के आखिर में शोभा डे ने लिखा कि अब समय आ गया है कि कश्मीर मुद्दे का निपटारा होना चाहिए और वो भी जनमंत संग्रह से। ये वाकई में चौंकाने वाला खुलासा है। आप शोभा डे का ये लेख यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं

कभी ऐसा ही बयान सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने दिया था और एक हिंदू ग्रुप ने उनके दफ्तर में घुसकर उनकी पिटाई की थी। जनमत संग्रह की बात कभी नेहरूजी के वक्त हुई थी, लेकिन शर्त के मुताबिक पाकिस्तान को भी पीओके से अपनी फौज हटानी थी और पाकिस्तान इसके लिए तब तैयार नहीं हुआ था, नतीजा ये हुआ कि जनमत संग्रह का मामला खटाई में पड़ गया था।

ऐसे में जनमत संग्रह के जरिए कश्मीर समस्या का हल अब भारत सरकार का स्टैंड नहीं रहा है, वैसे भी लाखों कश्मीरी पंडितों को वहां से भगाने के बाद तो ये मुमकिन ही नहीं रहा है। लेकिन उसके बारे में कोई भारतीय बात करे तो ये तो मुद्दा बनता ही है, लेकिन अगर यही काम वो किसी पाकिस्तानी अधिकारी के इशारे पर करे, तो वाकई में आपत्तिजनक है। ऐसे में कल को ट्विटर पर कोई शोभा डे को देशद्रोही कहने लगे, तो उनको बचाव करना मुश्किल हो जाएगा।

हाल ही में जब 370 हटाने का ऐलान हुआ था, तब भी शोभा डे ने एक ट्वीट किया था कि कश्मीर की समस्या तो सुलझा दी अमित शाह जी, अब साकी नाके के चौक के जाम की समस्या भी सुलझा दो। बाद में इसी ट्वीट को लेकर उनका मजाक भी उड़ा, क्योंकि ये ट्वीट किसी कॉमेडियन की वॉल से चोरी किया गया था। जो भी हो शोभा डे को ये सब शोभा नहीं देता, खासतौर पर पाक के इशारे पर उनके एंगल से लेख लिखना। हालांकि ये विडियो किस कार्यक्रम का है, हमारे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आप अब्दुल बासित का ये विडियो देखकर शोभा डे के बारे में ये खुलासा खुद सुन सकते हैं—

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स शोभा डे अब्दुल बासित जम्मू-कश्मीर. अनुच्छेद 370
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago