होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए सफर पर निकले ‘Spencer's Retail’ के पूर्व CEO और MD देवेंद्र चावला
नए सफर पर निकले ‘Spencer's Retail’ के पूर्व CEO और MD देवेंद्र चावला
देवेंद्र चावला को ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह तमाम बड़ी कंपनियों में लीडरशिप भूमिकाएं निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘स्पेन्सर्स रिटेल’ (Spencer's Retail) के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र चावला ने एवरसोर्स कैपिटल (Eversource Capital) द्वारा प्रवर्तित शेयर्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेयर ‘ग्रीनसेल मोबिलिटी’ (GreenCell Mobility) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। यहां उन्होंने बतौर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह कंपनी के बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।
बता दें कि चावला ने वर्ष 2019 में ‘आरपी संजीव गोयनका’ (RP Sanjiv Goenka) ग्रुप जॉइन किया था। यहां उनका कार्यकाल तीन साल का था, जहां से उन्होंने कुछ समय पूर्व ही इस्तीफा दे दिया था। ‘Spencer’s Retail’ से पहले वह ‘वॉलमार्ट इंडिया’ (Walmart India) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
चावला को 26 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस दौरान वह तमाम बड़ी कंपनियों में लीडरशिप भूमिकाएं निभा चुके हैं। पूर्व में वह ‘फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड’ (FCL) में सीईओ और ‘फ्यूचर ग्रुप’ में ग्रुप प्रेजिडेंट (Food, FMCG) रह चुके हैं। वह फ्यूचर ग्रुप में सीईओ (फूड) और बिजनेस हेड (प्राइवेट ब्रैंड्स) भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह ‘कोका-कोला’ (Coca-Cola) और ‘एशियन पेंट्स’ (Asian Paints) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स सीईओ चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर वॉलमार्ट इंडिया स्पेन्सर रिटेल देवेंद्र चावला ग्रीनसेल मोबिलिटी