होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सवालों से भड़के राकेश टिकैत ने महिला पत्रकार को बोल दिया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो
सवालों से भड़के राकेश टिकैत ने महिला पत्रकार को बोल दिया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो
यूपी स्थित बुलंदशहर के अनूपशहर में शनिवार को आयोजित किसान महापंचायत में संबोधन से पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मीडिया से रूबरू हुए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
अपने बयानों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। राकेश टिकैत का एक बयान से जुड़ी वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला पत्रकार को भूतनी कहते सुनाई दे रहे हैं।
दरअसल, यूपी स्थित बुलंदशहर के अनूपशहर में शनिवार को आयोजित किसान महापंचायत में संबोधन से पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मीडिया से रुबरू हुए थे। इसी दौरान एक महिला पत्रकार ने उनके एक के बाद एक कई सवाल पूछ लिए।
अपने सवालों के बीच इस महिला पत्रकार ने औरंगजेब की कब्र पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करने से जुड़े सवाल भी राकेश टिकैत पर दाग दिए। इस पर राकेश टिकैत ने बातों-बातों में महिला पत्रकार को भूतनी बोल दिया। इसके बाद महिला पत्रकार ने खुद को भूतनी कहे जाने पर राकेश टिकैत का विरोध जताया।
महिला पत्रकार का कहना था, ‘मैं भूतनी नहीं हूं, एक लड़की हूं और आप मुझे भरी सभा में भूतनी नहीं कह सकते।’ वहीं, मौके पर मौजूद अन्य पत्रकारों ने भी राकेश टिकैत पर महिलाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध जताया। इसके बाद राकेश टिकैत प्रेसवार्ता छोड़ सभा को संबोधित करने के लिए उठ खड़े हुए।
वायरल हो रहे राकेश टिकैत के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स महिला पत्रकार बिगड़े बोल किसान यूनियन लीडर राकेश टिकैत