होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ज्यादा कमाई के चक्कर में खुद को पत्रकार बता युवक ने शुरू कर दिया ये काम
ज्यादा कमाई के चक्कर में खुद को पत्रकार बता युवक ने शुरू कर दिया ये काम
पीड़ित की ओर से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, शुरू की मामले की जांच
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
खुद को पत्रकार बताकर हाइवे पर रेत से भरे हाइवा और डंपर चालकों से अवैध वसूली करना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब एक सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जिस न्यूज चैनल व मीडिया समूह का नाम लेकर युवक अवैध वसूली में जुटा हुआ था, सूचना मिलने पर वे भी मौके पर पहुंच गए। मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर में माढ़ोताल इलाके का है।
हाइवा मालिक नरेंद्र सिंह के अनुसार, सदर निवासी प्रकाश राय स्वयं को पत्रकार बताकर जबलपुर-कटनी हाइवे पर रेत भरे वाहनों को रोककर चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। आरोप है कि प्रकाश राय ने वाहन रोककर उनके हाइवा चालक से 5 हजार रुपए की मांग की। डरे सहमे चालक ने 2 हजार रुपए दे दिए, लेकिन प्रकाश राय 5 हजार रुपए की मांग पर अड़ा रहा।
चालक ने जब यह जानकारी नरेंद्र सिंह को दी तो उन्होंने कुछ साथी मीडियाकर्मियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मीडियाकर्मी, पुलिस व हाइवा मालिक मौके पर पहुंचे। पता चला कि प्रकाश राय कार में वसूली करने निकला था। उसने अपनी गाड़ी पर कई जगह प्रेस, संभागीय अध्यक्ष नेशनल मीडिया फाउंडेशन लिखा रखा था। इसके बाद माढ़ोताल पुलिस ने प्रकाश राय को हिरासत में ले लिया।
टैग्स गिरफ्तार फर्जी पत्रकार अवैध वसूली