होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रुबीना सिंह ने ‘Josh’ से की नई शुरुआत, मिली बड़ी जिम्मेदारी
रुबीना सिंह ने ‘Josh’ से की नई शुरुआत, मिली बड़ी जिम्मेदारी
विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, रुबीना सिंह ने सोमवार से ऑफिस जॉइन कर लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘डेंट्सू’ (Dentsu) की डिजिटल फर्स्ट एंड टू एंड मीडिया एजेंसी ‘आईप्रॉस्पेक्ट’ (Iprospect) की पूर्व सीईओ रुबीना सिंह ने शॉर्ट वीडियो ऐप ‘जोश’ (Josh) में बतौर कंट्री मैनेजर जॉइन कर लिया है। बताया जाता है कि इस ऐप के 300 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं।
विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, रुबीना सिंह ने सोमवार से ऑफिस जॉइन कर लिया है। इस बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने रुबीना सिंह से संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।
बता दें कि रुबीना सिंह ने चार साल से अधिक समय तक ‘आईप्रॉस्पेक्ट’ में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद इस साल अगस्त में यहां से इस्तीफा दे दिया था। रुबीना सिंह की जगह विनोद थडानी ने संभाली थी, जिन्होंने Iprospect में बतौर सीईओ और डेंट्सू मीडिया ग्रुप में चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर जॉइन कर लिया था।
रुबीना सिंह को डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से ज्यादा अनुभव है। वह ‘नेटवर्क18‘ की ‘मनीकंट्रोल‘ (Moneycontrol) में सीओओ के रूप में अपनी भूमिका संभाल चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘फोर्ब्स इंडिया‘,‘सीएनबीसी टीवी18‘,‘सीएनबीसी आवाज‘,‘आईबीएन7‘ और ‘आईबीएन लोकमत‘ में प्रमुख जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
टैग्स जोश रुबीना सिंह आईप्रॉस्पेक्ट कंट्री मैनेजर