होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए रचनाएं आमंत्रित
इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए रचनाएं आमंत्रित
उपन्यास, कहानी, कविता, व्यंग्य, निबंध एवं बाल साहित्य विधाओं में प्रत्येक विधा के लिए इक्कीस सौ रुपए राशि के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इन पुरस्कारों के लिए पुस्तकों की दो प्रतियां, लेखक के दो फोटो एवं प्रत्येक विधा की प्रविष्टि के साथ दो सौ रुपए प्रवेश शुल्क भेजना होगा। हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की मुद्रण अवधि एक जनवरी 2015 से लेकर 31 दिसंबर 2018 के मध्य होनी चाहिए। दूसरे स्थान पर आने वाली पुस्तकों को दिव्य प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया जाएगा। श्रेष्ठ साहित्यिक पत्रिकाओं के सम्पादकों को भी दिव्य प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे।
इच्छुक रचनाकार 30 दिसंबर 2019 तक श्रीमती राजो किंजल्क, साहित्य सदन, 145 – ए, साईंनाथ नगर, सी-सेक्टर, कोलार रोड, भोपाल- 462042 (मप्र) के पते पर पुस्तकें भेज सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए फोन नंबर-09977782777/0755-2494777 अथवा jagdishkinjalk@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कार साहित्य सदन