होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिर चर्चा में 'नेशनल हेराल्ड’, ED ने भेजा राहुल-सोनिया गांधी को समन

फिर चर्चा में 'नेशनल हेराल्ड’, ED ने भेजा राहुल-सोनिया गांधी को समन

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके सांसद बेटे राहुल गांधी को तलब किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके सांसद बेटे राहुल गांधी को तलब किया है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़ा है। 75 साल की सोनिया गांधी को जांच एजेंसी ने 8 जून को पेश होने को कहा है, जबकि राहुल को दो जून को तलब किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी सूत्रों क कहना कि राहुल गांधी ने पांच जून के बाद की तारीख मांगी है, क्योंकि वह फिलहाल देश से बाहर हैं और पांच जून को उनके भारत लौटने की उम्मीद है। राहुल गांधी देश से 19 मई को रवाना हुए थे। वे 20 से 23 मई के बीच लंदन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उसके बाद से वे भारत नहीं लौटे हैं।

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘जब कांग्रेस अंग्रेजों और उनके अत्याचारों से नहीं डरी, तो ईडी के नोटिस के जरिए सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी के साहस को कैसे तोड़ सकते हैं। हम लड़ेंगे... हम जीतेंगे... हम झुकेंगे नहीं... हम नहीं डरेंगे।’

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को मुख्य प्रवक्ता रणदीप के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दोनों नेता ईडी के सामने पेश होंगे...हम उनका सामना करेंगे। हम इस तरह की रणनीति से थोड़े डरे हुए, भयभीत या भयभीत नहीं हैं।" सुरजेवाला, के रूप में उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया।

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता ईडी के सामने पेश होंगे। हम उनका सामना करेंगे। हम इस तरह की रणनीति से डरे हुए या भयभीत नहीं हैं। यह राजनीति से प्रेरित मामला है और इसमें किसी जांच की जरूरत नहीं है। सुरजेवाला और सिंघवी ने पुष्टि की कि जब भी ईडी चाहेगा गांधी परिवार जांच में शामिल होगा।

बता दें कि‘नेशनल हेराल्ड’अखबार का पब्लिकेशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) नाम की कंपनी करती है और यह केस उस कंपनी को खरीदने के दौरान वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप से जुड़ा है। एजेएल को गांधी परिवार की कंपनी यंग इंडियन ने 2010 में खरीदा था।  

सिंघवी के मुताबिक, नेशनल हेराल्ड अखबार की प्रकाशन कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL)  पर कर्ज हो गया था। इसके बाद कांग्रेस ने कई दशकों में उसमें 90 करोड़ रुपए का निवेश किया। एजेएल ने वही किया जो भारत या विदेश में हर कंपनी करती है। कंपनी ने अपने कर्ज को इक्विटी यानी हिस्सेदारी में बदल दिया। इसके बाद 90 करोड़ रुपए की इक्विटी एक नई कंपनी यंग इंडिया को सौंपी गई। सिंघवी ने कहा कि यंग इंडिया में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के शेयर थे। यंग इंडिया को गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड किया गया। इस लेनदेन के माध्यम से AJL कर्ज मुक्त कंपनी बन गई। एक भी संपत्ति और धन का हस्तांतरण नहीं हुआ तो फिर मनी लॉन्ड्रिंग कहां है? पैसा कहां है? कोई पैसा स्थानांतरित नहीं किया गया था, फिर भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago