होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Emaar Group से जुड़े चंद्रशेखर राधाकृष्णन, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
Emaar Group से जुड़े चंद्रशेखर राधाकृष्णन, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
चंद्रू (Chandru) के नाम से मशहूर चंद्रशेखर राधाकृष्णन अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम ब्रैंड्स के साथ विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘एम्मार ग्रुप’ (Emaar Group) ने चंद्रशेखर राधाकृष्णन (Chandrasekar Radhakrishnan) को अपना नया मार्केटिंग हेड (Head of Marketing) नियुक्त किया है। चंद्रू (Chandru) के नाम से मशहूर चंद्रशेखर राधाकृष्णन ने प्रमुख ग्लोबल एफएमसीजी (FCMG) और टेलिकॉम प्लेयर्स (telecom players) के साथ अपनी दो दशक से ज्यादा पुरानी पारी के बाद इसी महीने एम्मार ग्रुप को जॉइन किया है।
वह ग्रुप के विभिन्न वर्टिकल्स जैसे- Emaar Properties, Emaar Development, Emaar Malls, Emaar Hospitality, Emaar Entertainment और Emaar Leisure की स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस बारे में ‘एम्मार प्रॉपर्टीज’ (Emaar Properties) के फाउंडर मोहम्मद अलबर (Mohamed Alabbar) का कहना है, ‘हम वैश्विक प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ना जारी रखते हैं और मैं एम्मार परिवार में चंद्रू के आने से काफी खुश हूं। कंपनी को उनके अनुभव का काफी लाभ मिलेगा।’
टैग्स मार्केटिंग हेड अप्वाइंटमेंट नियुक्ति चंद्रशेखर राधाकृष्णन दुबई एम्मार ग्रुप